बॉलीवुड और राजनीति का हमेशा से गहरा नाता रहा है। राजनीति और राजनेताओं से प्रेरित न जाने कितनी फिल्में अब तक बन चुकी हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े एक्टर राजनीतिक पृष्ठभूमि से आते हैं? इनमें से कई की किस्मत चमक चुकी है और कुछ ज्यादा नाम नहीं कमा सके। आज हम आपको ऐसे कुछ स्टार्स के बारे में बता रहे हैं।
राजनीतिक परिवार से आते हैं ये 5 बॉलीवुड एक्टर, एक के पिता तो 2 बार बने मुख्यमंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। शत्रुघ्न सिन्हा वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे। 2019 लोकसभा चुनाव में वो बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए और चुनाव लड़े लेकिन हार गए। सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा ने भी इसी चुनाव में लखनऊ लोकसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और वो भी हार गईं।
रितेश देशमुख
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से दिल जीतने वाले रितेश देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय विलास राव देशमुख के बेटे हैं। विलासराव देशमुख 1999 से 2003 और 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रहे। 14 अगस्त 2012 को उनका निधन हो गया था। रितेश बॉलीवुड में कोई बड़ा मुकाम तो हासिल नहीं कर पाए लेकिन फिर भी लोगों के दिलों में वो जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
चिराग पासवान
चिराग पासवान 2011 में रिलीज हुयी 'मिले ना मिले हम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन इसके बाद वो कभी किसी फिल्म में नजर नहीं आए। चिराग इसके बाद अपने पिता रामविलास की पार्टी में शामिल हो गए। अब वो जनशक्ति पार्टी से लोकसभा सांसद हैं। उनके पिता रामविलास पासवान मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं।
आयुष शर्मा
सलमान खान के बहनोई और बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा एक शाही राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके दादा सुखराम शर्मा हिमाचल में कांग्रेस के बड़े नेता रहे। आयुष के पिता अनिल शर्मा कांग्रेस में लंबे समय तक रहे। इसके बाद वो बीजेपी में शामिल हो गए।