{"_id":"5d0b72b48ebc3e7e4337ae53","slug":"sonakshi-sinha-to-sunil-shetty-bollywood-stars-reached-pahlaj-nihalani-daughter-in-law-prayer-meet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर की बहू का निधन, शोकसभा में सोनाक्षी,जैकी श्रॉफ समेत उमड़े ये सितारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर की बहू का निधन, शोकसभा में सोनाक्षी,जैकी श्रॉफ समेत उमड़े ये सितारे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 20 Jun 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sonakshi Sinha, Sunil Shetty
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक पहलाज निहलानी की बहू जस्टिन निहलानी का निधन को हो गया है। उनकी उम्र 43 साल थी। जस्टिन ने पहलाज निहलानी के बेटे विक्की से शादी की थी। मीडिया रिपोट्स की मानें तो जस्टिन ने मुंबई के जसलोक अस्पताल में आखिरी सांस ली।
2 of 5
पहलाज निहलानी
- फोटो : file photo
वहीं निहलानी परिवार ने बुधवार को जुहू के इसकॉन मंदिर में शोकसभा रखी। इस शोकसभा में बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां पहुंची। सोनाक्षी सिन्हा, पूनम ढिल्लों,डेविड धवन,बोनी कपूर, रवीना टंडन और सुनील शेट्टी जैसे बॉलीवुड के कई सितारे जस्टिन निहलानी की शोकसभा में पहुंचे।
3 of 5
जैकी श्रॉफ
- फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो जस्टिन निहलानी मूल रूप से इटली की थीं। वह करीब एक साल से लाइलाज बीमारी से जूझ रही थीं। जस्टिन अपने पति विक्की निहलानी के साथ काफी समय से जयपुर रह रही थीं। लेकिन जब उनकी बीमारी ने गंभीर रूप ले लिया तो उन्हें मुंबई इलाज के लिए आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
pahlaj nihalani
- फोटो : file photo
बीते 6 महीने से जस्टिन और विक्की निहलानी मुंबई में रह रहे थे और जसलोक अस्पताल में उनका इलाज करवा रहे थे। वहीं बात करें पहलाज निहलानी की तो वह सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष रह चुके हैं। पहलाज निहलानी अपने बेबाक बयानों के लिए हमेशा से सुर्खियों में रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पहलाज निहलानी
- फोटो : file photo
इसके अलावा पहलाज निहलानी बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों के निर्माता-निर्देशक भी रह चुके हैं। उन्होंने शोला और शबनम, आंखें, अंदाज, इम्तिहान और हल्ला बोल जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी आखिरी फिल्म गोविंदा के साथ रंगीला राजा थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।