फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

17 साल बाद मैडी और सैफ साथ करेंगे फिल्म, आज के जमाने की ये एक्ट्रेस दिखेगी साथ

Fri, 23 Feb 2018 03:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Feb 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi sinha to work with Saif Ali Khan and R Madhavan in a historical drama film
पिछले महीने खबर आई थी कि सैफ अली खान और आर.माधवन 17 साल बाद एक साथ फिल्म करने वाले हैं। इससे पहले 2001 में बनी  रोमांटिक फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' में साथ दिखाई दिए थे। सैफ और माधवन साथ में एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म में दिखेंगे। इसमे जोया हुसैन को लीड रोल में लिया गया है। अब इसमें सोनाक्षी सिन्हा का एंगल जुड़ गया है। 

 
Sonakshi sinha to work with Saif Ali Khan and R Madhavan in a historical drama film
दर्शकों को सैफ अली खान और आर माधवन को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने का मौका तो मिल ही रहा है, साथ ही सोनाक्षी सिन्हा भी इस फिल्म में नजर आएंगी। जी हां, सोनाक्षी इस फिल्म में एक कैमियो करती दिखेंगी। इस पीरियड फिल्म की शूटिंग के लिए वे राजस्थान भी पहुंच गई हैं।
 
Sonakshi sinha to work with Saif Ali Khan and R Madhavan in a historical drama film
Saif
बता दें कि इससे ज्यादा सोनाक्षी के रोल के बारे में खुलासा नहीं किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा का छोटा लेकिन बेहद अहम रोल होगा। फिल्म का निर्देशन नवदीप सिंह कर रहे हैं और आनंद एल. राय इसके प्रोड्यूसर हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi sinha to work with Saif Ali Khan and R Madhavan in a historical drama film
इस पीरियड फिल्म के लिए सैफ और माधवन घुड़सवारी और तलवार बाजी की ट्रेनिंग भी लेंगे। फिल्म की शूटिंग पिछले हफ्ते ही शुरू हुई है। सैफ पहले ही राजस्थान में शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और मुंबई में इस फिल्म की शूट पूरी की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed