अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भले ही इस बात की कुबत न रखती हो कि अकेले अपने दम पर फिल्म हिट करा सके। लेकिन फिल्मों में इतने समय से काम कर चुकी सोनाक्षी सिन्हा को इस बात की इतनी समझ तो आ चुकी है कि, किस निर्देशक के साथ फिल्में करनी हैं और किसके साथ नहीं करनी है। अपनी इसी समझ और सोच के चलते कभी- कभी उन्हें ऐसी फिल्मों से भी हाथ धोना पड़ता है,जिसकी कहानी उन्हें मन मुताबिक तो मिल गई,लेकिन निर्देशक मन मुताबकि नहीं मिला।
Sonakshi Sinha: सोनाक्षी को ऑफर हुई थी परवीन बाबी की बायोपिक, इस वजह से कर दिया इनकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने करियर पर नजर डाले तो 'अकीरा' और नूर जैसी ही कुछ फिल्में थी, जिसमे सोनाक्षी सिन्हा खुद को साबित कर सकती थी कि बिना स्टारस्पोर्ट के वह दर्शकों को अकेला सिनेमा हाल तक खीच सकती हैं। लेकिन, इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा हश्र हुआ कि निर्माताओं को लगने लगा कि सिर्फ सोनाक्षी सिन्हा को लेकर फिल्म बनाने में कोई समझदारी नहीं है। इसलिए सोनाक्षी सिन्हा के नाम पर दांव खेलने से निर्माता- निर्देशक बचने लगे।
Snehal Rai: 'हां...मैं गोल्ड डिगर हूं', 21 वर्ष बड़े शख्स से शादी की ट्रोलिंग पर स्नेहल राय का बड़ा बयान
कुछ निर्माता -निर्देशक अगर सोनाक्षी सिन्हा के पास कोई स्क्रिप्ट लेकर पहुंचते हैं, तो सोनाक्षी सिन्हा की ऐसी डिमांड होती है कि वह लोग वापस लौट आते हैं। परवीन बाबी की बायोपिक बनाने वाले निर्माता वसीम खान ने पहले परवीन बाबी की भूमिका के लिए सोनाक्षी सिन्हा को अप्रोच किया था।सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी और फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गई। लेकिन मामला एक जगह आकर अटक गया। जब सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म के निर्माता से पूछ लिया कि निर्देशक कौन है?
मिली जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने जैसे ही सुना कि फिल्म को पंकज पराशर डायरेक्ट करने वाले हैं, तुरंत फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया। सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म के निर्माता वसीम खान को सलाह दी कि अगर वह निर्देशक बदल दे, तो वह फिल्म में काम काम कर सकती हैं। पंकज पराशर की जगह कोई भी निर्देशक हो, उन्हें इसका ऐतराज नहीं होगा। निर्माता वसीम खान को सोनाक्षी सिन्हा की यह शर्त मंजूर नहीं थी और उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा की जगह उर्वशी रौतेला को परवीन बाबी की बायोपिक के लिए फाइनल कर लिया।
इस बात का स्पष्ट रूप से अभी तक खुलासा नहीं हो पाया कि अभी भी फिल्म को पंकज पराशर ही निर्देशित करने वाले हैं या फिर कोई और। सूत्रों के मुताबिक, अब फिल्म के निर्माता भी फिल्म के निर्देशक के लिए किसी और नाम पर विचार कर रहे हैं,लेकिन अभी तक किसी के नाम पर सहमति नहीं बनी है। वहीं, अगर बात करें निर्देशक पंकज पराशर की तो वह नसीरुद्दीन शाह, रजनीकांत, सनी देयोल, श्रीदेवी, सलमान खान,माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर,अक्षय कुमार जैसे कई सितारों के साथ काम कर चुके हैं।
Rubina Dilaik Accident: कार हादसे का शिकार हुईं रूबीना दिलैक, पति अभिनव शुक्ला ने दिया हेल्थ अपडेट

कमेंट
कमेंट X