सब्सक्राइब करें

Sonakshi Zaheer Dating: सोनाक्षी सिन्हा संग डेटिंग की खबरों पर जहीर इकबाल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मुझे अब परवाह…

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 06 May 2022 08:18 AM IST
सार

बीते कुछ समय से बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में बन हुए हैं। फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले जहीर का नाम काफी समय से अभिनेत्री के साथ जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
Sonakshi Zaheer Dating: Zaheer Iqbal reacted to the news of dating with Sonakshi Sinha said- I don't care about rumors now
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : Social media

बीते कुछ समय से बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में बन हुए हैं। फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले जहीर का नाम काफी समय से अभिनेत्री के साथ जोड़ा जा रहा है। ऐसे में अब इन खबरों पर जहीर इकबाल अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अपनी डेटिंग अफवाहों पर बात करते हुए जहीर मे खुलासा किया कि उन्हें अब अफवाहों की परवाह नहीं है।

Trending Videos
Sonakshi Zaheer Dating: Zaheer Iqbal reacted to the news of dating with Sonakshi Sinha said- I don't care about rumors now
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : Social media

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में जहीर ने कहा कि "इन अफवाहों को अब इतना समय हो गया है कि मुझे अब इनकी परवाह भी नहीं है। मैं ठीक हूं अगर आप सोचते हैं, तो आप सोचेंग और सोचते रहें। यह आपके लिए अच्छा है। अगर यह आपको खुश करता है कि मैं सोनाक्षी के साथ हूं तो यह आपके लिए अच्छा है। लेकिन अगर यह आपको परेशान करता है, तो मुझे खेद है। इसके बारे में सोचना बंद कर दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Zaheer Dating: Zaheer Iqbal reacted to the news of dating with Sonakshi Sinha said- I don't care about rumors now
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : Social media

जहीर ने आगे कहा कि, "अफवाहे इस इंडस्ट्री का एक हिस्सा है। मैं बॉलीवुड में आने से पहले से इस बात को जानता था। मुझे पता था कि अभिनेता  इससे गुजरते हैं क्योंकि मेरे कुछ दोस्त हैं जो इस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सलमान भाई ने हमेशा मुझसे कहा है कि ऐसा बहुत लोग लिखेंगे, लेकिन तुम इस पर ज्यादा ध्यान मत दो। इसलिए, मैं वास्तव में इन सब पर ध्यान नहीं देता।"

Sonakshi Zaheer Dating: Zaheer Iqbal reacted to the news of dating with Sonakshi Sinha said- I don't care about rumors now
जहीर इकबाल - फोटो : Social media

करियर की बात करें तो जहीर ने फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में अपनी एंट्रीकी, जबकि सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में आई फिल्म दंबग से अपना फिल्मी करियर शुरू किया। वर्कफ्रंट की बात की जाए तो जहीर जल्ह ही अपनी दूसरी फिल्म डबल एक्सएल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह सोनाक्षी और हुमा कुरैशी के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा जहीर सलमान खान की कभी ईद कभी दीवाली में भी नजर आ सकते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed