सब्सक्राइब करें

Vindu Dara Singh Birthday: विंदू दारा सिंह का काम से ज्यादा विवादों से रहा नाता, मैच फिक्सिंग में भी आ चुका है नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 06 May 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
vindu dara singh birthday special bigg boss 3 winner vindu dara singh ipl cricket match fixing to racket case and controversial life
Vindu Dara Singh - फोटो : file photo

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और पहलवान दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह 6 मई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। वह आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। विंदू दारा सिंह बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आए, लेकिन उन्हें वैसी लोकप्रियता हासिल नहीं हुई जैसी उनके पिता को मिली थी। हालांकि बिंदु दारा सिंह ने संजय दत्त से लेकर सलमान और अजय देवगन जैसे सितारों के साथ भी काम किया है। विंदू दारा सिंह उनमें से हैं, जिनका नाम टीवी शो से लेकर फिल्मों में तो रहा ही है, साथ ही उनका नाम विवादों के जरिए भी खूब चर्चा में रहा है।

Trending Videos
vindu dara singh birthday special bigg boss 3 winner vindu dara singh ipl cricket match fixing to racket case and controversial life
Vindu Dara Singh - फोटो : file photo

1 मई 1964 को जन्मे विंदू दारा सिंह ने साल 1994 में करण फिल्म से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 1996 में पंजाबी फिल्म रब दिया रक्खा में काम किया और पंजाबी समेत कई हिंदी फिल्मों में भी साइड रोल करते नजर आए। यहां तक कि वह बिग बॉस 3 के विनर भी बने। जिसके बाद लगा कि शायद उनके करियर का ग्राफ तेजी से आगे बढ़ेगा हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
vindu dara singh birthday special bigg boss 3 winner vindu dara singh ipl cricket match fixing to racket case and controversial life
vindu dara singh - फोटो : file

मैच फिक्सिंग में हुए गिरफ्तार
साल 2013 विंदू दारा सिंह के लिए काफी खराब रहा, क्योंकि यह वह समय था जब उनका नाम आईपीएल मैच फिक्सिंग में आ गया था। यहां तक कि इसके लिए उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था, हालांकि उसी समय उन्हें लोकल कोर्ट से जमानत मिल गई थी। 

vindu dara singh birthday special bigg boss 3 winner vindu dara singh ipl cricket match fixing to racket case and controversial life
विंदू दारा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सैक्स रैकेट में आया नाम
विंदू दारा सिंह का नाम न सिर्फ मैच फिक्सिंग में बल्कि सैक्स रैकैट में भी आ चुका है। पुलिस का कहना था कि उनके ऊपर अतंरराष्ट्रीय सैक्स रैकेट से जुड़े होने का आरोप है। उस समय पुलिस को कुछ फुटेज मिली थीं, जिनमें विंदू कजाकिस्तान की लड़कियों के साथ देखे गए थे।

विज्ञापन
vindu dara singh birthday special bigg boss 3 winner vindu dara singh ipl cricket match fixing to racket case and controversial life
विंदू दारा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

निजी जिंदगी भी रही सुर्खियों में
विंदू दारा सिंह ने अभिनेत्री तब्बू की बहन फराह नाज हाशमी से शादी की थी। बता दें कि फराह नाज  80 और 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री थीं। उन्होंने नसीब अपना अपना, भाई हो तो ऐसा घर घर की कहानी, ईमानदार, हलचल, मरते दम तक जैसी कई फिल्मों में काम किया है। विंदू दारा सिंह और फराह की शादी लव मैरिज थी। दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर 1996 में शादी की थी दोनों का एक बेटा भी हुआ। हालांकि फिर भी ये शादी नहीं चल सकी और दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। इसके बाद विंदू ने मॉडल डीने उमारोवा से शादी की है और उनकी एक बेटी भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed