{"_id":"6274214bf8657a41714b7227","slug":"happy-birthday-actor-vindu-dara-singh-know-about-his-life-and-interesting-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vindu Dara Singh Birthday: शुरुआती दिनों में सलमान खान के साथ किया था काम, नहीं बना सके पिता जैसी पहचान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vindu Dara Singh Birthday: शुरुआती दिनों में सलमान खान के साथ किया था काम, नहीं बना सके पिता जैसी पहचान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 06 May 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विंदू दारा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
मशहूर अभिनेता और पहलवान दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह भले ही फिल्मों के जरिए खास पहचान न बना पाए हों, लेकिन विवादों के जरिए खूब चर्चा में रहे हैं। उन्होंने अपने पिता की तरह पहले टीवी में उसके बाद फिल्मों का रुख किया था। करीब 20 साल फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का बाद भी उनको वो शोहरत नहीं मिल पाई जो उनके पिता दारा सिंह की थी।
Trending Videos
2 of 5
विन्दू दारा सिंह
- फोटो : Twitter
साल 1994 में 'करण' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले विंदू दारा सिंह ने बाद में पंजाबी फिल्मों में भी हाथ आजमाया। इसके बाद वह हिंदी फिल्मों में सलमान खान के साथ भी नजर आए। सलमान के साथ उन्होंने गर्व, मैंने प्यार क्यों किया और पार्टनर में भी काम किया है। इसके अलावा उनकी लिस्ट में किससे प्यार करूं, मुझसे शादी करोगी, हाउसफुल और कमबख्त जैसी फिल्में भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
विंदू दारा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विंदू दारा सिंह आखिरी बार साल 2014 में आई फिल्म 'जाट जेम्स बांड' में नजर आए थे। अपने पिता के नक्शे कदम पर चलकर उन्होंने भी टीवी सीरियल जय वीर हनुमान में हनुमान का किरदार निभाया था। इसके बावजूद भी उन्हें खास सफलता नहीं मिली। इसके बाद वह साल 2009 में बिग बॉस सीजन 3 में नजर आए। उन्होंने यह सीजन जीता था, फिर भी उनका करियर पटरी पर नहीं आ सका।
4 of 5
विंदू दारा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विंदू की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू की बहन फराह नाज हाशमी से शादी की थी। इस शादी की वजह से फराह काफी परेशान रहती थीं। खबरों के मुताबिक इस कारण एक बार उन्होंने हाथ की नस काटकर आत्महत्या तक करने की कोशिश की थी। इस शादी से परेशान होकर फराह और विंदू ने 2003 में तलाक ले लिया था। इसके बाद विंदू ने रशियन मॉडल डिनो उमारोवा से शादी कर ली थी।
विज्ञापन
5 of 5
विंदू दारा सिंह और उनकी पत्नी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि विंदू की पहली पत्नी फराह 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। उन्होंने राजेश खन्ना, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, गोविंदा और आमिर खान जैसे सितारों के साथ काम किया है। उनकी फिल्में नसीब अपना-अपना, ईमानदार, यतीम, मरते दम तक आदि हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।