सब्सक्राइब करें

Vicky Kaushal: नया एड वायरल होने पर यूजर्स ने लिए विक्की कौशल के मजे, कहा- पहले तो सलमान की गर्लफ्रेंड....

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 05 May 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
vicky kaushals new ad goes viral users remember salman khan
विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ से शादी करने के बाद विक्की कौशल इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। फिल्मों से लेकर टीवी तक हर जगह विक्की कौशल ही नजर आ रहे हैं। ऊरी और सरदार उधम जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करने के बाद अभिनेता इन दिनों अपने एक विज्ञापन को लेकर चर्चा में हैं। ये एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी का एड है। अभिनेता का नया वीडियो देखने के बाद यूजर्स को सलमान खान याद आ रहे हैं। विक्की कौशल ने कोल्ड ड्रिंक का एक नया विज्ञापन किया है। जिसको पहले सलमान करते थे। इसका वीडियो भी विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर किया है।

Trending Videos
vicky kaushals new ad goes viral users remember salman khan
विक्की कौशल - फोटो : Instagram

इस विज्ञापन में विक्की दुकानदार से कहते हैं- चार्जर देना...जिसके बाद वह उन्हें लाल रंग की एक ड्रिंक देता है, जिसे लेकर वह पीने लगते हैं। इस वीडियो में उन्होंने सफेद टी-शर्ट के साथ काली और सफेद संग वाली हुडी पहनी है। विज्ञापन को लेकर विक्की कौशल की हर जगह खूब तारीफ को रही है तो वहीं कुछ यूजर्स इसपर उनके मजे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'सलमान की गर्लफ्रेंड हड़पने के बाद उनका विज्ञापन भी हड़प लिया है...वाह क्या बात है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
vicky kaushals new ad goes viral users remember salman khan
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram
बता दें कि पहले सलमान खान और फिर शाहरुख खान कोल्ड ड्रिंक के विज्ञापन में नजर आ चुके हैं। जिसके बाद अब विक्की कौशल का इसमें नजर आना लोगों के लिए मजे लेने का जरिया बन गया है। बता दें कि एक समय पर कटरीना कैफ सलमान खान की गर्लफ्रेंड थीं। जिसके बाद 2018 से विक्की और कटरीना ने एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2021 के अंत में शादी कर ली थी।
 
vicky kaushals new ad goes viral users remember salman khan
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्कफ्रंट की बात करें को कैटरीना कैफ बहुत जल्द सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' में नजर आने वाली हैं। इसकी ज्यादातर शूटिंग हो चुकी है और ये फिल्म अगले साल यानि 2023 में रिलीज होगी। विक्की कौशल की बात करें तो वह बहुत जल्द 'सैम बहादुर' और 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह बहुत जल्द फिल्म' गोविंदा मेरा नाम' में भी दिखने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed