Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
kangana ranaut show lock upp winner to get exclusive contract for ekta kapoor next tv show munawar faruqui prince narula Azma Fallah
{"_id":"6273fceeb76000666c40dafb","slug":"kangana-ranaut-show-lock-upp-winner-to-get-exclusive-contract-for-ekta-kapoor-next-tv-show-munawar-faruqui-prince-narula-azma-fallah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lock Upp: लॉक अप जीतने वाले कैदी को मिलेगा एकता कपूर के अगले शो में लीड रोल का मौका! जानिए आखिर क्यों?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lock Upp: लॉक अप जीतने वाले कैदी को मिलेगा एकता कपूर के अगले शो में लीड रोल का मौका! जानिए आखिर क्यों?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 05 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
एकता कपूर,कंगना रणौत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Link Copied
एकता कपूर ने जब लॉकअप शुरू किया था तो वहीं चाहती थीं कि भारत के पहले जेल वाली थीम पर आधारित शो को एक टफ महिला होस्ट करे, इसलिए उन्होंने बेबाक अभिनेत्री कंगना रणौत को इसके लिए चुना। यह फैसला उनके लिए सही भी साबित हुआ और दस सप्ताह तक चले इस शो ने हर दिन व्यूज के मामले में रिकॉर्ड बनाए। शो में जेलर बनकर आए करण कुंद्रा की एंट्री के बाद भी शो की लोकप्रियता में इजाफा हुआ और कैदियों के खुलासों ने लॉकअप को दिलचस्प बनाए रखा। अब ये शो अपने अंतिम पड़ाव पर है। ऐसे में लोगों में विनर को लेकर एक्साइटमेंट भी बढ़ गया है। लॉकअप जीतने वाले को ट्रॉफी तो मिलेगी ही साथ ही उसे एकता कपूर के शो में लीड रोल भी मिल जाए तो कोई हैरान करने वाली बात नहीं होगी।
Trending Videos
2 of 4
लॉक अप फिनाले
- फोटो : social media
एकता कपूर ऑल्ट बालाजी प्रजेंट कंगना रणौत द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो में इस समय प्रतिभागी विनर की रेस में आगे निकलने के लिए दौड़ रहे हैं। अब जबकि बात लॉकअप विनर की हो रही है तो पिछले कई रियलिटी शो हैं, उनके विनर पर नजर डाल लेते हैं, क्योंकि निर्माता एकता कपूर ने कई ऐसे लोगों को मुख्य भूमिकाएं निभाने का मौका दिया है, जिन्होंने रियलिटी शोज जीते हैं। इससे समझा जा सकता है कि लॉकअप जीतने वाले को एकता के अगले शो में लीड रोल मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
तेजस्वी, लॉक अप
- फोटो : insta
एकता कपूर ने शो जीतने पर इन लोगों को दिया लीड रोल
बिग बॉस 15 तो सभी को याद होगा। इस शो की विनर रही तेजस्वी प्रकाश के जीतने से पहले ही पता चल गया था कि उन्हें नागिन 6 में मुख्य भूमिका मिलेगी और ग्रैंड फिनाले जीतने के बाद ये कंफर्म भी हो गया। वहीं रनरअप रहे करण कुंद्रा को लॉकअप में जेलर की भूमिका मिली। अब हाल ही में लेडी जेलर बनकर तेजस्वी की भी शो में एंट्री हो गई है। इसी तरह से जब रश्मि देसाई ने जब बिग बॉस 13 जीता था तब उन्हें नागिन के चौथे सीजन में लीड रोल मिला था। अब देखना होगा कि एकता के खुद के शो में विनर बनने वाले के लिए वह क्या सरप्राइज लेकर आती हैं।
4 of 4
13 कैदी हैं ‘लॉक अप’ में
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन होगा लॉक अप का ग्रैंड फिनाले
20 कैदियों में से इस समय लॉक अप में मुनव्वर फारुकी, शिवम शर्मा, पायल रोहतगी, आजमा फल्लाह, प्रिंस नरूला, अंजलि अरोड़ा, सायशा शिंदे टॉप 7 में बने हुए हैं। शो के ग्रैंड फिनाले में सिर्फ 2 दिन बाकी हैं, यानी 7 मई को लॉकअप का विनर चुना जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।