सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: आमिर खान का पहला पॉडकास्ट लॉन्च, 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर किया ये खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 05 May 2022 10:11 PM IST
विज्ञापन
aamir khan reveals his film laal singh chaddha took 14 years to make
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में आमिर खान ने फिल्म के प्रमोशन का एक अनोखा तरीका निकाला है। सुपरस्टार ने लाल सिंह चड्ढा की कहानी नाम से अपना पहला पॉडकास्ट लॉन्च किया। उन्होंने फिल्म और इसके पहले गाने की कहानी के बारे में कई अज्ञात तथ्यों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस फिल्म को बनने में 14 साल लग गए। अद्वैत चौहान द्वारा निर्देशित, लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान और करीना कपूर खान हैं।

Trending Videos
aamir khan reveals his film laal singh chaddha took 14 years to make
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

पॉडकास्ट के जरिए आमिर खान ने बताया कि जून-जुलाई में इस फिल्म को बनाने में 14 साल पूरे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब से हमने इसे शुरू किया था तब से अब तक इसकी जर्नी काफी शानदार रही है। उन्होंने बताया कि पहले कुछ साल हम इस फिल्म के राइट्स को लेकर भागते रहे। आगे उन्होंने कहा इसका गाना निश्चित रूप से आपका दिल छू लेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan reveals his film laal singh chaddha took 14 years to make
आमिर खान - फोटो : instagram/amirkhanactor_

उन्होंने अपनी फिल्म के गाने के वीडियो के बारे में कहा- मैं चाहता था कि लोग प्रीतम और अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा बनाए गए गानों को सुनें। इस दोनों लोगों ने जो कुछ भी बनाया है हमें उसपर पूरा विश्वास है। मैं चाहता था कि गाने को हर कोई सुने और उसे महसूस करे। पॉडकास्ट से यह भी पता चला कि इसकी कहानी राज कपूर की जीना इसी का नाम है से प्रभावित थी।

aamir khan reveals his film laal singh chaddha took 14 years to make
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड क्लासिक फॉरेस्ट गंप की रीमेक है। आमिर खान और करीना कपूर के अलावा फिल्म में नागा चैतन्य, मोना सिंह और मानव वीजे हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम18 स्टूडियोज द्वारा निर्मित यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed