सब्सक्राइब करें

Dhaakad Song Released: 'धाकड़' का टाइटल सॉन्ग हुआ रिलीज, दमदार अंदाज में नजर आईं कंगना रणौत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 05 May 2022 09:43 PM IST
विज्ञापन
Kangana ranaut new Film Dhaakad title song released today sung by rapper badshah
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म धाकड़ की वजह से इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में फैंस को उनका एक्शन अवतार काफी पसंद आया। अब इस फिल्म का टाइटल सॉग्स भी रिलीज हो गया है। गाने का नाम 'शी इज ऑन फायर है।' गाने में कंगना ग्लैमर के साथ टफ लुक में भी नजर आ रही हैं। कंगना ने अपने नए गाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Trending Videos
Kangana ranaut new Film Dhaakad title song released today sung by rapper badshah
धाकड़ का गाना शी इज फायर - फोटो : सोशल मीडिया

इस गाने को बादशाह ने कंपोज किया है। गाने में कंगना के अलावा बादशाह और अर्जुन रामपाल भी नजर आ रहे हैं। रिलीज होते ही यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ने लगा है। गाने में कंगना कभी दिलकश अंदाज तो कभी अपना धाकड़ अवतार दिख रही हैं। फैंस को भी उनका नया गाना काफी पसंद आ रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Dhaakad (@kanganaranaut)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana ranaut new Film Dhaakad title song released today sung by rapper badshah
धाकड़ का गाना शी इज फायर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कंगना ने इस फिल्म में एजेंट अग्नि का किरदार निभाया है। वहीं अर्जुन रामपाल फिल्म में निगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर देखने को बाद लोगों को कंगना की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह पहला मौका नहीं है जब अर्जुन रामपाल किसी फिल्म में विलेन का रोल निभा रहे हैं। इससे पहले वह शाहरुख खान की फिल्म रा.वन और ओम शांति ओम में निगेटिव किरदार में नजर आ चुके हैं। कंगना की यह फिल्म 20 मई को रिलीज होने वाली है।

Kangana ranaut new Film Dhaakad title song released today sung by rapper badshah
धाकड़ - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना इस समय वेब शो लॉकअप में नजर आ रही हैं। इस शो को वह जेलर के रूप में होस्ट कर रही हैं। शो का थीम जेल पर बेस्ड है। हर रोज आने वाले ट्विस्ट से यह शो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस शो को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्डतोड़ व्यूज मिल रहे हैं। बता दें कि यह शो अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जल्द ही इसका फिनाले होने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed