फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonal Chauhan: सोनल चौहान की पीआर टीम का कमाल, शूटिंग खत्म होने के बाद ‘लीक’ की ‘आदिपुरुष’ में कास्टिंग की खबर

Tue, 12 Apr 2022 05:42 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 12 Apr 2022 05:42 PM IST
विज्ञापन
Sonal Chauhan PR team leaks casting news about saif ali khan prabhas Adipurush
सोनल चौहान - फोटो : अमर अजाला, मुंबई

14 साल पहले फिल्म ‘जन्नत’ से बड़े परदे पर डेब्यू करने वाली बुलंदशहर से मुंबई पहुंची अभिनेत्री सोनल चौहान को प्रभास, सनी सिंह, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ में भी एक छोटा सा रोल मिला है। फिल्म की शूटिंग कब की खत्म हो चुकी है और अब जाकर सोनल की टीम को याद आया है कि ये छोटा रोल भी सोनल के लिए बड़ी बात हो सकती है। तो, मंगलवार को उनकी टीम ने बताया, ‘सोनल चौहान शामिल हुईं प्रभास और सैफ अली खान स्टारर आदि पुरुष की स्टारकास्ट में’। जाहिर सी बात है कि सोनल इस फिल्म में महीनों पहले शामिल हो चुकी हैं क्योंकि फिल्म की शूटिंग खत्म हुए भी अरसा बीत चुका है। ऐसे में रामनवमी के दिन फिल्म के निर्देशक ओम राउत के इंटरव्यू की चर्चा हर तरफ होने के बाद से सोनल को फिर से लाइमलाइट में लाने की कोशिशें चल रही हैं।


 
Sonal Chauhan PR team leaks casting news about saif ali khan prabhas Adipurush
सोनल चौहान - फोटो : अमर उजाला , मुंबई

अपनी पहली फिल्म ‘जन्नत’ का बॉक्स ऑफिस पर हश्र देखने के बाद सोनल चौहान ने सीधे दक्षिण भारतीय सिनेमा का रुख कर लिया था। ये बात साल 2008 की है। 2005 में मिस वर्ल्ड टूरिज्म बनीं सोनल तब 22 साल की थीं। ‘जन्नत’ के समय सोनल ने विशेष फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों की डील साइन होने की बात भी कही थी। लेकिन, ‘जन्नत’ के बाद तेलुगू और कन्नड़ की दो फिल्में करने वाली सोनल को अगली हिंदी फिल्म जो मिली वह थी अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘बुड्ढा होगा तेरा बाप’। बात बनी नहीं तो फिर सोनल को तमिल, तेलुगू फिल्मों का रुख करना पड़ा और उन्होंने वहां अच्छा काम किया भी।


 
Sonal Chauhan PR team leaks casting news about saif ali khan prabhas Adipurush
सोनल चौहान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा सोनल चौहान का पहला प्यार रहा है और हिंदी फिल्म ‘3जी’ के पांच साल बाद वह जे पी दत्ता की फिल्म ‘पलटन’ में सितारों की पलटन के बीच फिर नजर आईं। बड़े परदे पर मामला बनता नहीं दिखा तो सोनल ने जी5 की एक वेब सीरीज ‘स्काईफायर’ भी साइन कर ली। उनके पास तेलुगू और हिंदी की कुछ फिल्में और भी हैं। लेकिन, सोनल को लगता है कि ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ उनके लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है। ये बात और है कि फिल्म के किसी तकनीशियन या सितारे को सोनल चौहान का किरदार ऐसा नहीं लगता कि बातचीत में उसका जिक्र भी किया जाए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonal Chauhan PR team leaks casting news about saif ali khan prabhas Adipurush
सोनल चौहान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोनल चौहान को फिर भी फिल्म ‘आदिपुरुष’ में अपने किरदार को लेकर काफी भरोसा है। उनको उम्मीद है कि उनके करियर का वनवास भी इस फिल्म के साथ खत्म हो जाएगा। 36 साल की हो चुकीं सोनल चौहान को हाल ही में नागार्जुन के साथ भी उस फिल्म में मौका मिला है जिसकी हीरोइन पहले जैकलीन फर्नांडीज थीं। फिल्म ‘बच्चन पांडे’ और ‘अटैक पार्ट 1’ की नाकामी के बाद जैकलीन का करियर भी कहीं पहुंचता नहीं दिख रहा। सोनल का जैकलीन को मिल चुके किरदार के लिए हां करना भी काफी रोचक हो सकता है क्योंकि जैकलीन ने अपनी फिल्मों में कभी अंग प्रदर्शन से परहेज नहीं किया और सोनल की गाड़ी शुरुआती दौर में इसी बात पर अटकी रही कि वह ‘एक्सपोज’ नहीं करेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed