फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonal Chauhan: सोनल चौहान ने दी 'आदिपुरुष' को लेकर प्रतिक्रिया, बोलीं- बनेगी ऐतिहासिक फिल्म

Sat, 17 Sep 2022 08:38 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 17 Sep 2022 08:38 PM IST
विज्ञापन
Sonal Chauhan Says Hindi Film Industry To Be Remembered As Before Adipurush And After Adipurush
सोनल चौहान, फिल्म आदिपुरुष में अभिनेता प्रभास - फोटो : social media

पैन इंडिया स्टार साउथ अभिनेता प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' एक मेगा बजट फिल्म है। इस फिल्म का दर्शक फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'आदिपुरुष' फिल्म महाकाव्य रामायण पर आधारित है, जिसमें अभिनेता प्रभास 'भगवान श्री राम' के अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ जन्नत फेम अभिनेत्री सोनल चौहान भी अहम भूमिका निभाती दिखाई आने वाली हैं। वह इस फिल्म और अभिनेता प्रभास के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं और अपनी फिल्म 'द घोस्ट' के प्रमोशन के दौरान उन्होंने आदिपुरुष के बारे में भी बात की।

Sonal Chauhan Says Hindi Film Industry To Be Remembered As Before Adipurush And After Adipurush
सोनल चौहान - फोटो : insta
बोलीं आदिपुरुष में काम करना सम्मान की बात
अभिनेत्री सोनल चौहान इस समय अपनी फिल्म 'द घोस्ट' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने फिल्म के प्रमोशन के दौरान आदिपुरुष में काम करने के बारे में बात करते हुए कहा- 'जब निर्माताओं ने मुझे  इस फिल्म में भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया, तो मैं प्रभास की वजह से मना नहीं कर सकीं, क्योंकि यह उनके साथ काम करना सम्मान की बात है।'
 
Sonal Chauhan Says Hindi Film Industry To Be Remembered As Before Adipurush And After Adipurush
सोनल चौहान - फोटो : अमर उजाला , मुंबई

सोनल चौहान ने कहा आदिपुरुष बनेगी एतिहासिक फिल्म
सोनल चौहान ने आगे बात करते हुए फिल्म आदिपुरुष की तारीफ करते हुए कहा कि "हिंदी फिल्म उद्योग को 'आदिपुरुष के पहले और बाद' के रूप में याद रखा जाएगा। इस फिल्म का हिस्सा बनना इतिहास का हिस्सा होने जैसा है। यह एक ऐतिहासिक फिल्म होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonal Chauhan Says Hindi Film Industry To Be Remembered As Before Adipurush And After Adipurush
आदिपुरुष रिलीज डेट - फोटो : insta

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
ओम राउत द्वारा निर्देशित, टी-सीरीज और रेटोफाइल्स द्वारा निर्मित 'आदिपुरुष' में अभिनेता प्रभास के अलावा जानकी के रूप में कृति सेनन नजर आने वाली हैं, वहीं सैफ अली खान लंकापति का किरदार अदा करेंगे। यह फिल्म हिंदी समेत तेलुगू भाषा में भी शूट की गई है। यह एक 3डी फिल्म है, जिसमें आठ हजार से ज्यादा वीएफएक्स शॉट होंगे जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए पहली बार होगा। बता दें कि फिल्म 'आदिपुरुष' को 12 जनवरी, 2023 को कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed