{"_id":"5bdc07e7bdec226970457971","slug":"sonali-bendre-is-ready-to-come-back-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैंसर का इलाज करवा रहीं सोनाली बेंद्रे का ताजा मेडिकल अपडेट आया सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैंसर का इलाज करवा रहीं सोनाली बेंद्रे का ताजा मेडिकल अपडेट आया सामने
Fri, 02 Nov 2018 01:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
sonali bendre
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे न्यूयॉर्क में इन दिनों कैंसर का इलाज करा रही हैं। सोनाली बेंद्रे हाईग्रेड मेटास्टटिक कैंसर से पीडित हैं। उनके फैंस को भी जब उनकी इस बीमारी का पता चला था तो हैरान थे। हालांकि अब सोनाली का ताजा मेडिकल अपडेट सामने आया है।
2 of 4
sonali bendre
सोनाली ब्रेंद्रे की सेहत में अच्छे से सुधार हो रहा है। वहीं कहा जा रहा है कि वह दिसंबर के अंत तक भारत आ सकती हैं। वहीं हाल ही एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर सोनाली से मिली हैं। नम्रता अपने पति और अभिनेता महेश बाबू के साथ न्यूयॉर्क गई हुई थीं। इस दौरान उन्होंने सोनाली से भी मुलाकात कर उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली।
3 of 4
sonali bendre
नम्रता ने खुलासा किया है कि सोनाली की तबियत में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ सही रहा तो वह दिसंबर तक भारत वापस आ सकती हैं। बता दें कि सोनाली ने अपनी बीमारी का खुलासा सोशल मीडिया के माध्यम से किया था। 4 जुलाई को सोनाली ने लोगों को बताया था कि वह हाईग्रेड मेटास्टेटिक नामक कैंसर से पीड़ित हैं। उन्होंने लिखा कि कई बार जिंदगी उस मोड़ पर आकर रुक जाती है जिसके बारे में हमने सोचा नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sonali bendre
- फोटो : instagram
इससे पहले सोनाली बेंद्रे अपने कैंसर को भूल प्रियंका के इस ब्राइडल शॉवर में एंज्वॉय करने पहुंची थीं। उनके साथ नीतू कपूर भी थीं। सोनाली और नीतू दोनों ने ही रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई थी । सोनाली और प्रियंका अच्छी दोस्त हैं । इस पार्टी में सोनाली अपने नए विग के साथ नजर आईं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।