फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या सोनाली को पहले से अंदाजा था कि उसे कोई गंभीर बीमारी है, इसलिए छोड़ दिया शो...

Wed, 04 Jul 2018 06:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
sonali know it before there is something wrong with her so she quit the show
सोनाली बेंद्रे

अभिनेता इरफान खान के बाद अब एक और बॉलीवुड कलाकार के गंभीर बीमारी से लड़ाई लड़ने की बात सामने आई है। अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं। सोनाली बेंद्रे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में इस बारे में जानकारी दी है। सोनाली बेंद्रे इससे पहले 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज 3' में बतौर जज नजर आ रही थीं। इस शो के पहले एपिसोड के टेलीकास्ट होने के बाद ही सोनाली ने निजी कारणों से अचानक शो छोड़ने का फैसला लिया था। तो क्या उन्हें अपनी गंभीर बीमारी का एहसास हो गया था।

sonali know it before there is something wrong with her so she quit the show
सोनाली बेंद्रे

सोनाली ने लिखा, 'हाल ही में जांच के बाद मुझे ये पता चला है कि मुझे हाईग्रेड कैंसर है। इसकी उम्मीद मुझे कभी नहीं थी। लगातार होने वाले दर्द के बाद मैंने अपनी जांच करवाई जिसके बाद चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई।' शो को सोनाली के साथ विवेक ओबेरॉय और डायरेक्टर उमंग कुमार भी जज कर रहे थे। सोनाली के अचानक शो छोड़ने के बाद मेकर्स ने उनकी जगह एक्ट्रेस हुमा कुरैशी को साइन किया है। 

Sometimes, when you least expect it, life throws you a curveball. I have recently been diagnosed with a high grade cancer that has metastised, which we frankly did not see coming. A niggling pain led to some tests, which led to this unexpected diagnosis. My family and close friends have rallied around me, providing the best support system that anyone can ask for. I am very blessed and thankful for each of them. There is no better way to tackle this, than to take swift and immediate action. And so, as advised by my doctors, I am currently undergoing a course of treatment in New York. We remain optimistic and I am determined to fight every step of the way. What has helped has been the immense outpouring of love and support I’ve received over the past few days, for which I am very grateful. I’m taking this battle head on, knowing I have the strength of my family and friends behind me.

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on

sonali know it before there is something wrong with her so she quit the show
सोनाली बेंद्रे

सोनाली पिछले 2 सीजन से इस शो में बच्चों के टैलेंट को जज करती नजर आ रही थीं। जब उन्होंने शो से बाहर जाने का फैसला किया तो उनके फैंस भी काफी निराश हुए थे। अब जब सोनाली की बीमारी का खुलासा हुआ है तो सभी उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। सोनाली फिलहाल न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रही हैं। सोनाली ने लिखा, 'इस घड़ी में मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं और हर संभव तरीके से मेरा साथ दे रहे हैं। मैं उन सबकी शुक्रगुजार हूं और खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं। तुरंत एक्शन लेने के अलावा इस बीमारी से लड़ने का कोई और बेहतर तरीका नहीं हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
sonali know it before there is something wrong with her so she quit the show
सोनाली बेंद्रे

इससे पहले सोनाली बेंद्रे ने एक भावुक पोस्ट में लिखा- 'कभी-कभी, जब आप जिंदगी से कम से कम की उम्मीद करते हैं तो जीवन आपको एक कर्वबॉल की तरह फेंक देता है। मुझे हाल ही में हाई ग्रेड कैंसर हुआ। हम इसे पहले स्पष्ट रूप से नहीं देख पा रहे थे। एक अजीब से दर्द की शिकायत के बाद कुछ टेस्ट में कैंसर होने का खुलासा हुआ। मेरे परिवार और करीबी दोस्त मेरे चारों तरफ हैं जो मुझे बेस्ट सपोर्ट दे रहे हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed