फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'संजू' की मां ने बताई अपने दिल की ख्वाहिश, अगर ये एक्ट्रेस चाहें तो फौरन कर देंगी पूरी

Wed, 04 Jul 2018 06:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
Manisha koirala wants to play character of Indira Gandhi on screen
मनीषा कोइराला और इंदिरा गांधी

फिल्म 'संजू' में संजय दत्त की मां नर्गिस की भूमिका निभाने वाली मनीषा कोईराला ने बॉलीवुड की मुख्य धारा में नए सिरे से कदम रख दिए हैं। अब उनकी कोशिश बड़ी भूमिकाओं की तलाश करने की है। इन दिनों हिंदी में बायोपिक फिल्में बन रही हैं और जिन शख्सियतों के नाम सुर्खियों में हैं उनमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी शामिल हैं।


 

Manisha koirala wants to play character of Indira Gandhi on screen
manisha koirala

मनीषा का लुक इंदिरा से बहुत मिलता है और उनकी दिली ख्वाहिश है कि पर्दे पर इंदिरा का रोल निभाने का मौका मिले। अब बॉलीवुड में सवाल उठने लगा है कि क्या विद्या बालन निर्माता के रूप में मनीषा कोईराला को मौका देंगी असल में विद्या ने पिछले दिनों सागरिका घोष की किताब इंदिरा: इंडियाज मोस्ट पावरफुल प्राइम मिनिस्टर के अधिकार खरीदे थे।
 

Manisha koirala wants to play character of Indira Gandhi on screen
vidya balan and indira gandhi
पहले कहा गया कि वह इस किताब पर आधारित फिल्म बनाना चाहती हैं। फिर खबर आई कि वेब सीरीज बनेगी। परंतु विद्या का कहना है कि उन्होंने अभी कुछ तय नहीं किया है। परंतु यह सुनिश्चित है कि वह इंदिरा पर बनने वाली फिल्म या वेब सीरीज की निर्माता होंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Manisha koirala wants to play character of Indira Gandhi on screen
vidya balan and indira gandhi
वैसे खुद विद्या भी इंदिरा की बायोपिक करना चाहती हैं और उन्हें इस महान नेत्री पर एक प्रस्तावित फिल्म का ऑफर मिल चुका है। परंतु विद्या ने तब निर्माताओं से कहा था कि पहले वे गांधी परिवार से इजाजत लाएं तभी वह फिल्म साइन करेंगी। परंतु गांधी परिवार ने फिल्म की इजाजत नहीं दी। अब विद्या के पास किताब के अधिकार सुरक्षित हैं। मगर उन्होंने तय नहीं किया है कि क्या वह खुद यह रोल निभाएंगी।

 
विज्ञापन
Manisha koirala wants to play character of Indira Gandhi on screen
manisha koirala
जानकार मानते हैं कि विद्या से बेहतर विकल्प मनीषा हैं क्योंकि उन्हें इंदिरा जैसा दिखने के लिए बहुत मेहनत या मेक-अप, गेट-अप नहीं करना होगा। थोड़ी-सी कोशिशों के बाद वह इंदिरा के लुक में आ जाएंगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed