फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat Passed Away: सोनाली फोगाट के निधन से सदमे में अली गोनी, पोस्ट शेयर कर दी ऐसी प्रतिक्रिया

Tue, 23 Aug 2022 02:12 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 23 Aug 2022 02:12 PM IST
सार

बिग बॉस 14  फेम सोनाली फोगाट के निधन से हर कोई हैरान है। अभिनेत्री और बीजेपी नेता सोनाली के अचानक हुए निधन की खबर सामने आते ही फैंस ही नहीं बल्कि राजनीति और मनोरंजन जगत को भी बड़ा झटका लगा है

विज्ञापन
Sonali Phogat passed away: Tv actor aly goni shock by the death of actress shared heart broken post
अली गोनी,सोनाली फोगाट - फोटो : Social media

बिग बॉस 14  फेम सोनाली फोगाट के निधन से हर कोई हैरान है। अभिनेत्री और बीजेपी नेता सोनाली के अचानक हुए निधन की खबर सामने आते ही फैंस ही नहीं बल्कि राजनीति और मनोरंजन जगत को भी बड़ा झटका लगा है। लोग अभी भी इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस के निधन पर टीवी एक्टर और उनके करीबी दोस्त अली गोनी की प्रतिक्रिया सामने आई है। मंगलवार सुबह सोनाली के निधन की खबर सामने आते ही शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, बिग बॉस में सोनाली के साथ अपनी बॉन्डिंग के लिए मशहूर अली गोनी भी इस खबर को सुन सदमे में हैं।

Sonali Phogat passed away: Tv actor aly goni shock by the death of actress shared heart broken post
अली गोनी,सोनाली फोगाट - फोटो : Social media

सोनाली के निधन पर प्रतिक्रिया देते हुए अली गोनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। हालांकि, इस खबर से उन्हें इतना गहरा झटका लगा है कि वह सिर्फ टूटे दिल के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। ट्विटर पर बस एक टूटा दिल वाला इमोजी पोस्ट कर उन्होंने काफी कुछ कह दिया। बता दें कि बिग बॉस के घर में अली और सोनाली की काफी अच्छी दोस्ती घर हो गई थी। वहीं, सोनाली उन्हें काफी पसंद भी करती थीं, जिसका खुलासा वह कई बार करती नजर आई थीं।

Sonali Phogat passed away: Tv actor aly goni shock by the death of actress shared heart broken post
रुबीना दिलैक,सोनाली फोगाट - फोटो : Social media
अली गोनी के अलावा बिग बॉस में उनके साथ नजर आए अन्य कलाकारों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। बिग बॉस के घर में अक्सर सोनाली के साथ झगड़ती नजर आईं रुबीना दिलैक भी खबर से काफी दुखी हैं। उन्होंने ट्वीट किया खबर से गहरा दुख हुआ! आपकी आत्मा को शांति मिले। सोनाली फोगट! वहीं, हिमांशी खुराना ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, हैरान हूं! उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति। सोनाली फोगाट।




विज्ञापन
विज्ञापन
Sonali Phogat passed away: Tv actor aly goni shock by the death of actress shared heart broken post
जैस्मीन भसीन,सोनाली फोगाट,अली गोनी - फोटो : Social media
इसके अलावा जैस्मीन भसीन ने भी सोनाली के निधन पर दुख जाहिर किया है। एक वेबसाइट से बात करते हुए जैस्मीन ने कहा- यह बेहद दुख की बात है। सोलानी एक बेहद मजबूत, प्यारी और हंसमुख व्यक्ति थीं। वह हमेशा मुझे आशीर्वाद देती थीं। उन्हें इतनी जल्दी नहीं जाना चाहिए था। यह उनके जाने का समय नहीं था।' गौरतलब है कि दिल का दौरा पड़ने से अभिनेत्री की मृत्यु हो गई है। उन्होंने सोमवार की रात गोवा में अंतिम सांस ली। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed