सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शादी की सालगिरह से पहले आनंद आहूजा ने सोनम कपूर को दिया ये खास तोहफा, अभिनेत्री ने पति के लिए ऐसे जताया प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 08 May 2020 08:12 AM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor and Anand Ahuja wedding anniversary husband gave her a nintendo switch as gift
sonam kapoor and anand ahuja - फोटो : file photo

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनम कपूर की शादी की सालगिरह आठ मई को होती हैं। उन्होंने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। आज उनकी शादी की दूसरी सालगिरह है। ऐसे में सोनम कपूर को उनके फैंस और करीबी शादी की सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। इस बीच आनंद आहूजा ने शादी की सालगिरह से पहले सोनम कपूर को बेहद खास तोहफा दिया है। 

Trending Videos
Sonam Kapoor and Anand Ahuja wedding anniversary husband gave her a nintendo switch as gift
Anand Ahuja and Sonam Kapoor - फोटो : instagram

सोनम कपूर का ये तोहफा काफी अलग है। जिसका उनके फैंस अंदाजा भी नहीं लगा सकते। शादी की सालगिरह पर आनंद आहूजा ने सोनम कपूर को महंगे कपड़े और ज्वेलरी नहीं बल्कि एक गेम डिवाइस निनटेंडो स्विच तोहफे में दिया है। याद दिला दें कि सोनम कपूर को वीडियो गेम खेलना काफी पसंद है। इसलिए आनंद आहूजा ने उनके पसंदीदा गेम से सजा एक गेम डिवाइस निनटेंडो स्विच तोहफे में दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor and Anand Ahuja wedding anniversary husband gave her a nintendo switch as gift
sonam kapoor and anand ahuja - फोटो : file photo

आनंद आहूजा की तरफ से मिले इस तोहफे को सोनम कपूर ने आपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर साझा किया है। इस तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने पति आनंद ने लिए बेहद खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'आनंद आहूजा मुझे से अच्छे से जानते हैं। आपको बहुत सारा प्यार'। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर के इस तोहफे की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। 

Sonam Kapoor and Anand Ahuja wedding anniversary husband gave her a nintendo switch as gift
sonam kapoor, anand ahuja - फोटो : instagram

बात करें अभिनेत्री सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा की शादी की तो इस बारे में बीते दिनों सोनम कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि वह कैसे उन्हें अपना दिल दे बैठी थीं। सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए भावुक पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा, 'मेरी सबसे पसंदीदा तस्वीरों में से एक, वह दिन मेरे सबसे ज्यादा चिंता वाले दिनों में था क्योंकि 'नीरजा' को रिलीज हुए एक या दो दिन ही हुए थे। फिल्म सफल साबित हुई थी जिसके लिए मुझे तारीफ भी मिल रही थी लेकिन बावजूद इसके मैं खुद महसूस नहीं कर पा रही थी।'

विज्ञापन
Sonam Kapoor and Anand Ahuja wedding anniversary husband gave her a nintendo switch as gift
Sonam Kapoor, Anand Ahuja - फोटो : social media

अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा था, 'राम माधवानी (नीरजा के निर्देशक) ने बताया कि यह संतुलन की अवस्था है जोकि अच्छी मानी जाती है। मैं जो महसूस कर रही थी उससे बेहतर स्थिति में आने में मुझे एक साल लग गए। इस सफर में मुझे उससे (आनंद)  प्यार हो गया जिसे मैंने अपना जीवनसाथी चुना। यह फोटा पूर्णता की ओर बढ़ने की निशानी है जो आपके काम या रिश्ते से हासिल नहीं होता है। यह तब आती है जब कोई आपको इसका अहसास कराता है'। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की इस पोस्ट की काफी चर्चा हुई थी। 

पढ़ें: 'जिंदगी लंबी नहीं बड़ी होनी चाहिए', पढ़िए ऐसे ही 25 बेहतरीन डायलॉग्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed