सोनम कपूर ने 8 मई को दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी कर ली । मंगलवार शाम को मुंबई में ही रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी । खबरों की मानें तो एक रिसेप्शन दिल्ली में भी हो सकता है । रिसेप्शन और शादी की कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं ।
विराट ने अनुष्का को पहनाई थी 1 करोड़ की अंगूठी, जानें अरबपति आनंद आहूजा की इंगेजमेंट रिंग की कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान सोनम की इंगेजमेंट रिंग ने खींचा । शादी के दौरान आनंद ने सोनम को हीरे की अंगूठी गिफ्ट की है । सोनम की इस अंगूठी में बड़ा सा हीरा जड़ा है ।
A post shared by TheWeddingBrigade.com (@theweddingbrigade) on
खबरों की मानें तो सोनम और आनंद की सगाई दो-तीन महीने पहले ही हो गई थी । अंगूठी की तस्वीरें अब सामने आई हैं । खबरों के मुताबिक, सोनम की इस सगाई की अंगूठी की कीमत 90 लाख बताई जा रही है।
A post shared by TheWeddingBrigade.com (@theweddingbrigade) on
इसी के साथ सोनम की सगाई की अंगूठी एक्ट्रेस की सबसे ज्यादा महंगी अंगूठियों में शामिल हो गई है । बता दें, पिछले साल दिसंबर में विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को सगाई में 1 करोड़ की कीमत वाली अंगूठी पहनाई थी।
A post shared by Bollywood gyan official (@b_town_gyan) on
बता दें कि आनंद 'शाही एक्सपोर्ट्स' के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं । इस कंपनी का सालाना टर्नओवर करीब 3000 करोड़ रुपए है । कुछ समय पहले आनंद के पिता हरीश आहूजा ने दिल्ली के पृथ्वीराज रोड एरिया पर 173 करोड़ का बंगलो खरीदा था ।
A post shared by ABP News (@abpnewstv) on