कोरोना वायरस की वजह से इस वक्त पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। इस वजह जो जहां है वो वहीं ठहर गया है। कई लोग तो अपने परिवार से दूर दूसरी जगहों पर फंसे हुए हैं। बालीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर भी इन दिनों दिल्ली में अपने पति आनंद आहूजा के साथ हैं। लेकिन अब उन्हें अपने भाई हर्षवर्धन कपूर और बहन रिया कपूर की याद सता रही है।
लॉकडाउन में भाई-बहन को यादकर इमोशनल हुईं सोनम कपूर, बोलीं- तुम दोनों को इतना याद कर रही हूं जितना...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हर्षवर्धन और रिया के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में तीनों की बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है। इसे तस्वीर के साथ सोनम ने अपने इमोशन्स शेयर किए हैं।
भाई-बहन की तस्वीर शेयर करते हुए सोनम ने अपने दिल बात लिखी है। सोनम ने तस्वीर पर कैप्शन दिया है, 'जल्द मिलते हैं बिगडैलों। तुम दोनों को इतना याद कर रही हूं जितना तुम सोच भी नहीं सकते।'
इससे पहले सोनम कपूर ने बताया था कि आखिर वह कैसे आनंद आहूजा को दिल दे बैठी थीं। सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, 'मेरी सबसे पसंदीदा तस्वीरों में से एक, वह दिन मेरे सबसे ज्यादा चिंता वाले दिनों में था क्योंकि 'नीरजा' को रिलीज हुए एक या दो दिन ही हुए थे। फिल्म सफल साबित हुई थी जिसके लिए मुझे तारीफ भी मिल रही थी लेकिन बावजूद इसके मैं खुद महसूस नहीं कर पा रही थी।'
सोनम ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'राम माधवानी (नीरजा के निर्देशक) ने बताया कि यह संतुलन की अवस्था है जोकि अच्छी मानी जाती है। मैं जो महसूस कर रही थी उससे बेहतर स्थिति में आने में मुझे एक साल लग गए। इस सफर में मुझे उससे (आनंद) प्यार हो गया जिसे मैंने अपना जीवनसाथी चुना। यह फोटो पूर्णता की ओर बढ़ने की निशानी है जो आपके काम या रिश्ते से हासिल नहीं होता है। यह तब आती है जब कोई आपको इसका अहसास कराता है।
ऋषि कपूर के निधन से दुखी लता मंगेशकर का ट्वीट, बोलीं- कर्ज फिल्म की तरह असल जिंदगी में वापस आ जाओ