सब्सक्राइब करें

Sonam Kapoor: किंग चार्ल्स कोरोनेशन कॉन्सर्ट में स्पीच को लेकर ट्रोल हुईं सोनम, लोग बोले- ग्लोबल शर्मिंदगी है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 08 May 2023 10:30 AM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor got trolled for the Speech At King Charles Coronation Concert people said its Embarrassing
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल हुईं, जिसे लेकर वह चर्चा में चल रही हैं। इस इवेंट में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत भी की थी। इस समारोह में सोनम कपूर ने एक स्पीच भी दी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खिल्ली उड़ाई जा रही है।

Trending Videos
Sonam Kapoor got trolled for the Speech At King Charles Coronation Concert people said its Embarrassing
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि किंग चार्ल्स के ऐतिहासिक राज्याभिषेक के एक दिन बाद रविवार सात मई को विंडसर कैसल में टॉम क्रूज और पुसीकैट डॉल्स के निकोल शेर्जिंगर भी राज्याभिषेक समारोह में शामिल हुए। इस दौरान सोनम कपूर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक के सम्मान में एक स्पीच भी दी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

The Kerala Story: द केरल स्टोरी देखने की अपील करना युवक को पड़ा भारी, मारपीट के बाद मिली जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor got trolled for the Speech At King Charles Coronation Concert people said its Embarrassing
सोनम कपूर - फोटो : social media

हाल ही में, सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी की स्पीच का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि सोनम अपने स्पीच की शुरुआत नमस्ते से करती हैं, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। आगे अभिनेत्री कहती है, ‘हमारा कॉमनवेल्थ एक संघ है। हम सब मिलकर दुनिया के एक तिहाई लोग हैं, दुनिया के समुद्र का एक तिहाई हिस्सा हैं,  दुनिया की एक चौथाई जमीन हैं। हमारा प्रत्येक देश अद्वितीय है। हम में से प्रत्येक व्यक्ति खुद में ही स्पेशल है। हम भविष्य बनाने के लिए सक्षम हैं, जहां हर आवाज सुनी जाती है।’

View this post on Instagram

A post shared by Sunita Kapoor (@kapoor.sunita)


 

 

Sonam Kapoor got trolled for the Speech At King Charles Coronation Concert people said its Embarrassing
सोनम कपूर - फोटो : social media

सोनम के इस वीडियो का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इसे पता भी है कि यह क्या बोल रही हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इवेंट में जाना था तो अच्छे से तैयारी कर लेती, ये तो ऐसे बोल रही है मानों पांचवी क्लास की बच्ची हो, जो किसी इंग्लिश स्पीच  प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हो।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘मैडम ने ग्लोबली शर्मिंदा कर दिया है।’ 

Shiv Thakre: पंगा लेने नहीं, इस वजह से खतरों के खिलाड़ी 13 में जा रहे शिव ठाकरे, खुद किया अपने प्लान का खुलासा

विज्ञापन
Sonam Kapoor got trolled for the Speech At King Charles Coronation Concert people said its Embarrassing
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट पर बात करें तो सोनम बेटे वायु आहूजा के जन्म के बाद जल्द ही पर्दे पर नजर आने वाली है। अभिनेत्री शोम मखीजा के निर्देशन में बनी ‘ब्लाइंड’ में दिखाई देंगी, जिसमें पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे भी हैं। फैंस भी सोनम के कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed