{"_id":"5ad5b0764f1c1ba1098b500b","slug":"sonam-kapoor-marriage-after-30-years-big-wedding-in-kapoor-kamily","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपूर खानदान में करीब 30 सालों बाद उठने जा रही डोली, जानिए सोनम की शादी से जुड़ी 5 रोचक बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपूर खानदान में करीब 30 सालों बाद उठने जा रही डोली, जानिए सोनम की शादी से जुड़ी 5 रोचक बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूरा कपूर खानदान सोनम कपूर की शादी का इंतजार बेसब्री से कर रहा है आखिर ऐसा हो भी क्यों ना, सोनम कपूर हैं भी तो सभी की लाडली। इस शादी की खास बात यह कि कपूर खानदान में करीब 30 सालों से ज्यादा वक्त के बाद कोई डोली उठने वाली है।तो चलिए ऐसे में हम आपको सोनम की शादी से जुड़ी 5 बातें बताने जा रहे हैं।
2 of 6
सोनम कपूर
1. सोनम से पहले कपूर परिवार की बेटी रीना कपूर की डोली उठी थी। बता दें कि रीना कपूर, एक्टर अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की इकलौती बहन हैं। रीना कपूर के बाद कई सालों बाद अब कपूर परिवार की दूसरी बेटी सोनम कपूर की शादी की तैयारी हो रही है। रीना कपूर ने बिजनेसमैन और मीडिया पर्सनालिटी संदीप मारवाह से शादी रचाई है। इनके दो बेटे हैं मोहित मारवाह और अक्षय मारवाह। बीते दिसंबर महीने में मोहित मारवाह की शादी दुबई में हुई। मोहित मारवाह बॉलीवुड में कई फिल्मों में नजर भी आ चुके हैं।
3 of 6
सोनम कपूर
2. खबरों के मुताबिक 7 मई को सोनम और उनके ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा मुंबई में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शादी के बाद रिसेप्शन दिल्ली में भी होगा क्योंकि आनंद आहूजा का परिवार दिल्ली में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सोनम कपूर
3. पहले कहा जा रहा था कि सोनम स्विटजरलैंड में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगी लेकिन कपूर खानदान काफी बड़ा है ऐसे में सभी को स्विटजरलैंड ले जाने में कई मुश्किलें आ रहीं थीं जिसके बाद कपूर परिवार ने शादी मुंबई में ही करने का फैसला किया।
विज्ञापन
5 of 6
सोनम कपूर
4. पिंकविला ने एक बड़े पब्लिकेशन के हवाले से खबर लिखा है कि सोनम और उनके ब्वॉयफ्रेंड ने लंदन (इंग्लैंड) के नॉटिंग हिल में 2 बेडरूम का एक अपार्टमेंट खरीदा है। शादी के बाद यह कपल लंदन में शिफ्ट हो जाएगा, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है लेकिन शादी से ठीक पहले अपार्टमेंट खरीदने से इस तरह का अनुमान लगाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।