{"_id":"5ad59f5a4f1c1b3b0b8b4ff2","slug":"sonam-kapoor-may-be-shift-london-after-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद इस देश में शिफ्ट होने जा रहीं सोनम कपूर, करोड़ों की कीमत का खरीदा घर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद इस देश में शिफ्ट होने जा रहीं सोनम कपूर, करोड़ों की कीमत का खरीदा घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी की खूब चर्चा हो रही हैं। खबरों के मुताबिक 7 मई को सोनम और उनके ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा मुंबई में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। पहले कहा जा रहा था कि वह स्विटजरलैंड में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगी लेकिन कपूर खानदान काफी बड़ा है ऐसे में सभी को स्विटजरलैंड ले जाने में कई मुश्किलें आ रहीं थीं जिसके बाद कपूर परिवार ने शादी मुंबई में ही करने का फैसला किया।
2 of 5
सोनम कपूर
पिंकविला ने एक बड़े पब्लिकेशन के हवाले से खबर लिखा है कि सोनम और उनके ब्वॉयफ्रेंड ने लंदन (इंग्लैंड) के नॉटिंग हिल में 2 बेडरूम का एक अपार्टमेंट खरीदा है। शादी के बाद यह कपल लंदन में शिफ्ट हो जाएगा, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है लेकिन शादी से ठीक पहले अपार्टमेंट खरीदने से इस तरह का अनुमान लगाया जा रहा है।
3 of 5
सोनम कपूर
सोनम अक्सर काम के सिलसिले में लंदन जाती रहती हैं। शादी के कुछ दिनों बाद ही सोनम दोबारा काम पर लौट आएंगी क्योंकि उन्हें अपनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का प्रमोशन भी करना है। इसके बाद उन्हें कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने भी जाना है। शादी के बाद सोनम अगली फिल्म 'द जोया फैक्टर' की शूटिंग शुरू करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनम कपूर
सोनम कपूर के घर शादी से पहले तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। संगीत सेरेमनी को फराह खान कोरियोग्राफ करेंगी। इस सेरेमनी में सोनम कपूर के पापा बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर पत्नी सुनीता के साथ स्पेशल परफॉर्मेंस करेंगे। संगीत सेरेमनी की रिहर्सल अनिल कपूर के जुहू में बने बंगले में चल रही है। सोनम कपूर के भाई-बहनों ने भी इस मौके पर खास परफॉमेंस देने की तैयारी की है।
विज्ञापन
5 of 5
सोनम कपूर
सभी सोनम कपूर के हिट गानों पर डांस करेंगे। इन गानों में 'खूबसूरत' फिल्म का गाना 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है', 'प्रेम रतन धन पायो' का टाइटल ट्रैक और सोनम-ऋतिक पर फिल्माए गए एल्बम का गाना 'धीरे-धीरे' टॉप लिस्ट पर है।सभी गानों की कोरियोग्राफी फराह खान करेंगी। फराह अनिल कपूर की फैमिली से लंबे समय से जुड़ी हैं ऐसे में उनके लिए यह शादी किसी पर्सनल इवेंट से कम नहीं है। मुंबई में शादी के बाद दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया जाएगा। बता दें कि आनंद दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।