सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सात साल पहले इस बीमारी से जूझ रही थीं सोनम कपूर, अनुभव साझा करते हुए किया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 26 Sep 2020 08:15 AM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor reveals she was patient of Polycystic Ovary Syndrome PCOS
सोनम कपूर - फोटो : instagram: sonamkapoor

अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों बेहद खास वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी एक बीमारी के बारे में फैंस को बताया है। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सोनम कपूर का वजन काफी ज्यादा था, लेकिन अपने डेब्यू से पहले उन्होंने इसको कंट्रोल किया और खुद को फिट बनाया। अब सोनम कपूर ने अपनी जिस बीमारी का खुलासा किया वह उससे सात साल पहले से जूझ रही थीं, हालांकि अब वह पूरी तरह से ठीक हैं।   

Trending Videos
Sonam Kapoor reveals she was patient of Polycystic Ovary Syndrome PCOS
सोनम कपूर - फोटो : instagram: sonamkapoor

सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने इन दिनों 'स्टोरीटाइम विद सोनम' नाम से सोशल मीडिया पर एक सीरीज शुरू की है। जिसमें वह अपनी पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) की समस्य के बारे में बता रही हैं। सोनम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो और पोस्ट साझा किया है। इस वीडियो और पोस्ट में उन्होंने PCOS की समस्या के बारे में विस्तार से बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor reveals she was patient of Polycystic Ovary Syndrome PCOS
सोनम कपूर - फोटो : instagram: sonamkapoor

सोनम कपूर ने कहा, 'मुझे यह परेशानी कई वर्षों से है। मैं करीब 14-15 साल की रही होंगी तब से मुझे यह समस्या थी। मैं कई डॉक्टर्स, नैचरोपैथ, डायटीशंस वगैरह के पास जा चुकी हैं। अब मैं ठीक हैं। इसलिए PCOS को लेकर मैं अपने कुछ अनुभव साझा करना चाहती हैं। सबसे पहले हमें डॉक्टर्स की सलाह पर चलना जरूरी है। सबके लक्षण अलग हैं इसलिए डॉक्टर को जरूर बताएं।' 

Sonam Kapoor reveals she was patient of Polycystic Ovary Syndrome PCOS
सोनम कपूर - फोटो : instagram: sonamkapoor

सोनम कपूर ने आगे कहा है कि इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है व्यायाम करना है। टहलना बेहद जरूरी है। सोनम ने बताया कि वह रोजाना 10 हजार कदम चलती हैं। उन्होंने PCOS से निपटने के लिए दूसरा उपाय योग बताया है। योग में मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सर्साइज भी आता है। अभिनेत्री के अनुसार PCOS में स्ट्रेस मैनेज करना होता है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Hi guys, going to share something personal here. I've been struggling with PCOS (Polycystic Ovary Syndrome) for quite some time now. PCOS, or PCOD, is a very common condition that a lot of women live with. It’s also an extremely confusing condition since everyone’s cases, symptoms and struggles are different. I've finally figured out what helps me after years of trying several diets, workouts and routines, and I want to share my tips for managing PCOS with you! Having said that, PCOS manifests in different ways, and I urge you to visit a doctor before you self-medicate or self-prescribe. Do you have any other PCOS hacks and tips? Let me know what helps you in the comments! #PCOS#PCOD#StoryTimeWithSonam #LivingWithPCOS

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on

विज्ञापन
Sonam Kapoor reveals she was patient of Polycystic Ovary Syndrome PCOS
सोनम कपूर - फोटो : instagram: sonamkapoor

सोनम कपूर ने आखिर में कहा कि PCOS में चीनी बहुत नुकसानदायक है। चीनी को पूरी तरह से छोड़ देना चाहिए। सोनम कपूर मे बताया कि उन्होंने चीनी को जबसे इसको छोड़ा है उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

पढ़ें: ड्रग्स मामले में कसता जा रहा दीपिका पादुकोण पर शिकंजा, अभिनेत्री से NCB पूछ सकती है ये तीन अहम सवाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed