सब्सक्राइब करें

Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने फिर साझा की बेबी बंप के साथ तस्वीर,बेटे की परवरिश और ट्रोलिंग पर दी ऐसी प्रतिक्रिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 22 Aug 2022 01:48 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor Shares new photo from her maternity Photoshoot and speaks on social media trolling
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर हाल ही में मां बनी हैं। आनंद आहूजा और उनके घर नन्हें शहजादे का जन्म हुआ है, इस खबर को सुन इंडस्ट्री के साथ-साथ अभिनेत्री के फैंस भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। बेबी बॉय को जन्म देने के बाद बीते दिन अभिनेत्री का एक बोल्ड फोटोशूट सामने आया था, जिसमें सोनम अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। ऐसे में इस फोटोशूट के कारण सोशल मीडिया पर बधाइयों के बीच सोनम को धड़ल्ले से ट्रोल भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर होती ट्रोलिंग के बाद अभिनेत्री ने फिर एक बार अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीर साझा की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने एक इंटरव्यू में ट्रोलिंग के बारे में भी बात की है। 

Trending Videos
Sonam Kapoor Shares new photo from her maternity Photoshoot and speaks on social media trolling
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

सोनम कपूर ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने प्रेग्नेंसी पीरियड की एक लेटेस्ट तस्वीर साझा की है। तस्वीर में सोनम ब्लैक ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीर से ज्यादा लोगों का ध्यान अभिनेत्री का कैप्शन खींच रहा है, जिसमें अभिनेत्री ने अपने बेबी बॉय की फ्यूचर प्लानिंग अपने फैंस के साथ डिस्कस की है। सोनम ने लिखा, 'अभी मैंने इस बात का फैसला नहीं किया है कि मैं अपने बच्चे को कहां पढ़ाऊंगी, लंदन में या फिर भारत में?  लेकिन, मैं भारत में घर जैसा ज्यादा फील करती हूं। मैं पूरी तरह से बॉम्बे गर्ल हूं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VOGUE India (@vogueindia)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor Shares new photo from her maternity Photoshoot and speaks on social media trolling
सोनम कपूर - फोटो : insta

बेबी बाय को जन्म देने के बाद अब एक इंटरव्यू में सोनम ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट पर हो रही ट्रोलिंग के बारे में खुलकर बात की है। एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में सोनम ने कहा, 'मुझे लगता है कि मुझे इन चीजों पर रिएक्ट नहीं करना। मैं इन पर रिएक्ट करने से काफी ऊपर उठ चुकी हूं और मुझे लगता है कि मुझमें यह समझ उम्र के साथ आई है। मैं बहुत प्रिविलेज्ड जगह से हूं और मुझे किसी चीज से शिकायत नहीं है। इसलिए कोई अगर कीबोर्ड के पीछे से मुझसे कुछ कह रहा है तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

Sonam Kapoor Shares new photo from her maternity Photoshoot and speaks on social media trolling
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सोनम ने कहा   कि अगर मैं अपनी बॉडी से जुड़ा कुछ भी पोस्ट करती हूं तो वह मेरा निर्णय है। लोगों को इस बात से बिल्कुल भी हैरानी नहीं होनी चाहिए। मैं ऐसी इंसान हूं, जो हमेशा डार्क सर्कल्स, पीसीओएस, वेट गेन और स्ट्रेच मार्क्स जैसे मुद्दों पर बोलती रही हूं और मुझे लोगों की ट्रोलिंग से अब कोई फर्क नहीं पड़ता। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed