फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पैडमैन' के सुपरहिट होते ही सोनम फिर आईं सामने, बॉलीवुड पर किया बड़ा खुलासा

Thu, 15 Feb 2018 02:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Feb 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
sonam kapoor speak about the people she wants to work in bollywood

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने फैशन सेंस के साथ-साथ फिल्म 'पैडमैन' को लेकर भी चर्चा में हैं। दर्शक फिल्म में सोनम कपूर के अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने फिल्म में अपने अभिनय के बारे में बातचीत की। इसके साथ ही सोनम ने अपने करियर को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह बॉलीवुड में किस तरह के लोगों के साथ काम करना चाहती हैं।

sonam kapoor speak about the people she wants to work in bollywood

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोनम का कहना है कि ये फिल्म बोनस के तौर पर है और वह उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि एक्टर अच्छे रोल करता है और ऐसी फिल्म का हिस्सा बनता है जो लोगों को जागरूक करती हैं। सोनम ने बताया कि उन्हें वह फिल्म बेहद पसंद आती है जिसमें स्क्रिप्ट, टैलेंटेड को-एक्टर और रोमांचक रोल होता है। वह खुश और गर्व महसूस करती हैं कि वह कुछ अलग तरह की फिल्म का हिस्सा बनीं।

sonam kapoor speak about the people she wants to work in bollywood

सोनम ने बताया कि उनका सपना है कि वह एक अच्छी और स्मार्ट इंसान बनें। जब किसी काम को ईमानदारी और सही तरीके से करते हैं तो आपको सफलता हासिल होती है। उन्होंने फैसला लिया है कि वह खुश रहना चाहती हैं और उन्हीं लोगों के साथ काम करता चाहती हैं जो उनके साथ अच्छा बर्ताव करेंगे और सेट पर उन्हें टॉर्चर नहीं करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor speak about the people she wants to work in bollywood

सोनम ने कहा है कि उन्होंने कई अलग तरह की फिल्में की हैं और कई अलग तरह के रोल भी अदा किए हैं। इससे उन्हें उत्साह मिलता है कि कुछ फिल्ममेकर्स उन पर विश्वास करते हैं और सोचते हैं कि वह रोल में फिट बैठती हैं। सोनम अलग-अलग तरह के रोल ऑफर मिलने के लिए अपने आप को खुशनसीब समझती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed