शादी के बाद अब सोनम कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' को लेकर चर्चा में हैं । फिल्म का ट्रेलर जबरदस्त है । दर्शकों ने जिसे खूब पसंद किया है । इस फिल्म से करीना कपूर ने भी प्रेग्नेंसी के बाद कमबैक किया है ।
बोल्ड सीन देखकर ससुराल वालों ने दिया ऐसा रिएक्शन, सोनम कपूर बोलीं- 'ये मेरा काम और मुझे...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म की चारों हीरोइनें करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और सिखा तल्सानिया बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आई हैं । अपने बोल्ड अवतार को लेकर सोनम कपूर का रिएक्शन आया है ।
उन्होंने कहा, 'मैं अपनी हर फिल्म में पुरानी घिसी-पिटी सोच को तोड़ने की कोशिश करती हूं। अपनी फिल्मों से मैं युवओं को प्रेरित कर सकूं । सोच को बदलने के साथ लोगों का मनोरंजन भी करना चाहती हूं ।'
सोनम आगे कहती हैं, 'फिल्म की रिलीज से पहले मैं बहुत ज्यादा नहीं सोचती हूं । मुझे लगता है कि इस फिल्म को हमने बहुत मेहनत से बनाया है । यह बहुत मनोरंजक है और उम्मीद है कि अच्छा करेगी ।'
Unfiltered conversations, lots of sarcasm & a strong dose of awesomeness! That’s what it’s like to be with my veeres together. Watch the #VDWTrailer: https://t.co/AOjIpVvGLK#KareenaKapoorKhan @ReallySwara @ShikhaTalsania @vyas_sumeet @vdwthefilm
अपने बोल्ड सीन पर सोनम कहती हैं, 'मेरे घरवालों या ससुरालवालों को इससे कोई दिक्कत नहीं है । यह मेरा काम है और इसे करने में मुझे कोई संकोच नहीं है । ससुराल की तरफ से मुझे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है । आनंद के घरवालों ने काफी तारीफ की है ।'