{"_id":"63c5476c68ea7e3a2f34a617","slug":"sonam-kapoor-staff-member-fetching-footwear-and-helping-to-wear-it-actress-trolled-after-video-getting-viral-2023-01-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने स्टाफ से उठवाई चप्पल तो भड़क उठे यूजर्स, बोले- कुछ काम खुद भी कर लिया करो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने स्टाफ से उठवाई चप्पल तो भड़क उठे यूजर्स, बोले- कुछ काम खुद भी कर लिया करो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 16 Jan 2023 06:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनम कपूर इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर हैं। बेटे के जन्म के बाद से वह अपनी फिटनेस पर खूब ध्यान दे रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने काफी जल्दी अपना वेट लॉस भी कर लिया है। सोनम इन दिनों घर पर हैं आराम कर रही हैं। सोनम का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद लोग उनपर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं कि वो कौन सा वीडियो है।
2 of 4
सोनम कपूर
- फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनम कपूर अपनी योगा क्लास के बाहर देख रही थीं कि कोई उनके लिए चप्पल लेकर आएगा और उसे पहनाएग। तभी एक शख्स सच में अभिनेत्री के लिए चप्पल लेकर आता है और उनको पहनाता है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। हालांकि अब िस वीडियो को डिलीट किया जा चुका है।
3 of 4
सोनम कपूर
- फोटो : instagram
सोनम कपूर के इस वीडियो पर लोगों ने जमकर नाराजगी जाहिर की है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ठाठ हैं भाई, चप्पल पहनने के लिए भी कोई रखा है, वाह!', तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह बहुत निराशाजनक है कि वह अपनी चप्पलों के पास भी खुद नहीं जा सकतीं और इसके लिए उन्होंने किसी दूसरे इंसान को कहा। इतना अमीर होना भी बेकार है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सोनम कपूर
- फोटो : instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर जल्द ही सुजॉय घोष की फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आएंगी। इस फिल्म को शोम मखीजा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म के साथ सोनम लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।