सोनम कपूर मुंबई से वापस लंदन जा चुकी हैं। लॉकडाउन से पहले सोनम अपने पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ली स्थित ससुराल पहुंची थीं। लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद वो मुंबई गईं। अब जब सोनम लंदन में हैं तो उन्होंने वहां से एक वीडियो साझा किया, जिसमें वो एक गार्डन में बैठी नजर आईं। इस वीडियो के बाद सोनम को ट्रोल किया जाने लगा तो अभिनेत्री ने भी करारा जवाब दिया।
सोनम कपूर की तस्वीर साझा कर सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाए क्वारंटीन नियम तोड़ने के आरोप, अभिनेत्री ने बताई सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम ने जो वीडियो साझा किया था उसमें वो गार्डन में बैठकर वर्कआउट करती नजर आई थीं। वीडियो में उनके पीछे पेड़ पौधे नजर आ रहे थे। जिसके बाद यूजर्स ने उन पर क्वारंटीन के नियमों को नहीं मानने का आरोप लगाया।
सोनम की तस्वीर के साथ एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा- 'लंदन में भारत की अभिनेत्रियां सोनम कपूर और मौनी रॉय 14 दिन के क्वारंटीन के कानून को तोड़ रही हैं। वो लोगों की जिंदगी खतरे में डाल रही हैं। ये सब सोशल मीडिया पर साझा कर बुरा उदाहरण पेश कर रही हैं। अगर पुलिस को इन दोनों की खबर दी जाए तो गिरफ्तार हो सकती हैं।'
यूजर के इस कमेंट पर कई अन्य यूजर्स ने सोनम का पक्ष लिया। एक ने लिखा कि 'चिल कर भाई। सोनम क्वारंटीन में हैं। वो अपने घर में ही हैं और काम कर रही हैं। उनकी इंस्टा स्टोरी चेक कर पता चल जाएगा। सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने बताया है कि वो घर से काम कर रहे हैं।'
जवाब में सोनम ने लिखा, 'मैं अपनी बिल्डिंग से जुड़े गार्डन में हूं। पूरी तरह से क्वारंटीन। लोगों के पास बहुत समय है। बस उन्हें अनदेखा करो।' इस ट्वीट के अलावा सोनम ने उनका साथ देने वाले यूजर्स का भी शुक्रिया कहा।
I’m in my own garden attached to my building dude.. fully quarantining.. people have too much time.. just ignore https://t.co/PiYvzDsWTn