फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

27 साल के इस गायक को गोलियों से कर दिया था छलनी, आज तक नहीं सुलझ पाई मौत की गुत्थी

Mon, 20 Jul 2020 04:46 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 20 Jul 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
Punjabi Singer Amar Singh Chamkila birthday special and his mystery
अमर सिंह चमकीला - फोटो : social media

अमर सिंह चमकीला एक बेखौफ गायक थे जो अपनी बातों को अपने गीतों के जरिए समाज के सामने परोसते थे। अपनी इस बेबाकी की वजह से ही वह कई लोगों की आंखों में खटकते भी थे। उनका अपना एक बैंड भी था जिसमें दो लोग और उनकी पत्नी अमरजोत सिंह चमकीला थे, जिनके साथ वह गाना भी गाते और तुम्बी भी बजाया करते थे। वह सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी मशहूर थे। उनके सुपरहिट गानों में ललकारे नाल और कुछ धार्मिक गीत बाबा तेरा ननकाना, तलवार मैं कलगीधार दी शामिल रहे थे। 

Punjabi Singer Amar Singh Chamkila birthday special and his mystery
अमर सिंह चमकीला - फोटो : सोशल मीडिया

करियर की शुरुआत
अमर सिंह चमकीला का जन्म 21 जुलाई 1960 को लुधियाना के डुग्री गांव में हुआ था। पढाई पूरी करने के बाद वह इलेक्ट्रीशियन बनना चाहते थे, लेकिन उन्हें नौकरी एक कपड़े की मिल में मिली। उन्हें संगीत का शौक था तो कुछ सालों में वह हारमोनियम और ढोलकी बजाना सीख गए। 18 साल की उम्र में उनका मिलना सुरेंद्र शिंदा से हुआ, तब सुरेंद्र को पता लगा कि अमर सिंह  कितने प्रतिभाशाली थे। फिर सुरेंद्र और अमर ने एक साथ काम करना शुरू कर दिया, और अमर सिंह ने अपने नाम के आगे चलकीला लगा लिया। जिसके बाद कुछ ही समय में उनकी शादी भी हो गई। 

Punjabi Singer Amar Singh Chamkila birthday special and his mystery
अमर सिंह चमकीला - फोटो : social media

ऐसे हुई गायन की शुरुआत
शादी हुई तो घर की जिम्मेदारियाँ भी बढ़ गई, पर तब तक वह कुछ खास गाया नहीं करते थे, वह ज्यादातर सुरेंद्र के लिए गाने लिखा करते थे। पैसों की जरूरत के चलते उन्होंने खुद सोलो परफॉर्मेंस देना शुरु कर दिया था। वह अकसर अपने गाने में दुनिया की सच्चाई लोगों के सामने रखते थे। इसके चलते उनके गानों को लोग पसंद करने लगे, फिर धीरे धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई। कुछ समय बाद चमकील ने सोनिया शिंदा के साथ मिलकर स्टेज परफॉर्मेंस देने लगे था। दरअसल सोनिया शिंदा, सुरेंद्र शिंदा के साथ गाया करती थीं, लेकिन सुरेंद्र जब कनाडा के टूर पर गए थे तब वह अपने साथ एक और लोकप्रिय सिंगर गुलशन कोमल ले गए थे। जिसके चलते सोनिया ने चमकीला को कहा कि वह अपनी एक एलबम रिकॉर्ड करें। जिसके बाद 1981 में दोनों ने मिलकर आठ गाने रिकॉर्ड किए, एलबम बापू साडा गुम हो गया के नाम से। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjabi Singer Amar Singh Chamkila birthday special and his mystery
अमर सिंह चमकीला - फोटो : social media

कहानी का तीसरा कोण
उसके बाद उन्होंने एक और सिंगर के साथ काम किया जिनका नाम था मिस उषा। उसी साल उन्होने अमरजोत के साथ भी काम किया था। अमरजोत खुद भी काफी लोकप्रिय थीं, कुलदीप मानक जैसे जाने माने सिंगर के साथ भी वह काम कर चुकी थीं। जिसके बाद, जल्द यह जोड़ी बहुत लोकप्रिय हो गई। इस लोकप्रियता को बरकरार रखने के लिए अमर सिंह चमकीला ने 23 मई 1983 में अमरजोत के साथ दूसरी शादी की थी। देखा जाए तो उनके सितारे इस शादी के बाद ही चमक उठे, क्योंकि शादी के कुछ ही साल में उन्होंने कई गाने रिकॉर्ड कर लिए, और साथ ही साथ वह कनाडा, यूएस, दुबई, और बहरीन जैसे देशों में भी लाइव परफॉर्मेंस देकर आए। उनका करियर चमक उठा, जिसके चलते उन्होंने लोगों की शादियों में भी परफॉर्मेंस देना शुरु कर दिया। उस समय में वह 4000 रुपये लिया करते थे। पंजाब में अकसर उनकी परफॉर्मेंस अखाड़ों में हुआ करती थीं, जहां वह अपने लिखे गानों को रिकॉर्ड करने से पहले लोगों को सुनाया करते थे। इसके अलावा वह उस समय दूसरे सिंगर्स के लिए गाने भी लिखते थे, जिनमे कुछ सुरेंद्र शिंदा, जगमोहन कौर और केएस कूनर जैसे नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
Punjabi Singer Amar Singh Chamkila birthday special and his mystery
अमर सिंह चमकीला - फोटो : social media

एक रहस्यमयी हत्या
8 मार्च 1988 को एक मोटरसाइकिल गिरोह ने अमर सिंह चमकीला को दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया था। गायक की हत्या का दोषी आतंकवादियों को माना गया। वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना था कि अमर पंजाब के बेहतरीन गायक थे। इस वजह से दूसरे गायकों ने साजिश करके उन्हें मार डाला। यही कारण है कि इस गायक की मौत अब तक राज बनी हुई है।

शाहिद कपूर से शादी करने से पहले मीरा ने किया था ये काम, अब वायरल हुई पांच साल पुरानी तस्वीर

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed