बॉलीवुड अभिनेत्री न होने के बावजूद अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहती हैं। जहां वह पति शाहिद कपूर के अलावा अपनी जिंदगी के बारे में भी ढेर सारी बातें साझा करती रहती हैं। इस बार मीरा राजूपत अपनी खास तस्वीर साझा करने की वजह से चर्चा में हैं।
शाहिद कपूर से शादी करने से पहले मीरा ने किया था ये काम, अब वायरल हुई पांच साल पुरानी तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरा राजपूत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह सूट-सलवार और मांगटीका लगाए नजर आ रही हैं। तस्वीर में मीरा राजपूत पैरों पर मसाज लेती हुई दिख रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा है। जिससे पता चलता है कि यह उनकी शादी से ठीक पहले की तस्वीर है।
इस तस्वीर के साथ मीरा राजपूत ने कैप्शन में लिखा, 'इससे पहले कि आप अपनी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण कदम उठाएं, निश्चित रूप से आप अपने पैरों का अच्छी तरह से ख्याल रखें।' मीरा राजपूत के इस कैप्शन से साफ पता चलता है कि उनकी यह तस्वीर अभिनेता शाहिद कपूर से शादी करने से ठीक पहले की है। सोशल मीडिया पर मीरा ही यह तस्वीर वायरल हो रही है।
A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor) on
बता दें कि शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से साल 2015 में शादी की थी। इन दोनों की अरेंज मैरिज थी। अपनी शादी को लेकर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत लंबे समय तक चर्चा में रहे थे। बीती सात जुलाई को इन दोनों ने अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मनाई। इस खास मौके पर मीरा राजपूत ने शाहिद कपूर के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा की थी।
अपनी और शाहिद की तस्वीर साझा करते हुए मीरा ने मजेदार कैप्शन भी लिखा था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, 'पांच साल, चार लोग, तीन घर, दो बच्चे और एक प्यारा परिवार। मुझे तो हर दिन आपसे और ज्यादा प्यार हो जाता है। मैं इस दुनिया की सबसे खुशकिस्मत हूं जिसे अपनी जिंदगी का प्यार अच्छे दोस्त के रूप में मिला। मेरी ताकत बनने के लिए और हर जगह मेरा साथ देने के लिए आपका शुक्रिया, मैं तुमसे प्यार करती हूं'।'
A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor) on