फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब सोनाक्षी सिन्हा ने तापसी पन्नू का समर्थन करते हुए कंगना रनौत पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात

Mon, 20 Jul 2020 04:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 20 Jul 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Hits Back Kangana Ranaut And Praises Taapsee Pannu for her dignified response to Actress
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही नेपोटिज्म पर बहस हो रही है। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया के जरिए सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, करण जौहर, महेश भट्ट, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर के खिलाफ मोर्चा खोला है। अब सोनाक्षी सिन्हा ने तापसी पन्नू का समर्थन करते हुए कंगना रनौत पर तंज कसा है।

Sonakshi Sinha Hits Back Kangana Ranaut And Praises Taapsee Pannu for her dignified response to Actress
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'आप पर गर्व है तापसी, जिस गरिमा, परिपक्वता और ईमानदारी के साथ आपने जवाब दिया है, लोगों के दिल में आपके प्रति सम्मान और बढ़ गया है। आप के लिए और अधिक शक्ति।'
 

Sonakshi Sinha Hits Back Kangana Ranaut And Praises Taapsee Pannu for her dignified response to Actress
कंगना रनौत - फोटो : ट्विटर

बता दें हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े मामले में भी बात की है। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। कंगना ने तापसी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि अगर उन्हें करण जौहर इतने पसंद हैं तो वह अभी तक बी ग्रेड एक्ट्रेसेस क्यों हैं? कंगना ने तापसी और स्वरा का उदाहरण देते हुए कहा कि ये दोनों देखने में आलिया भट्ट और अनन्या पांडे से बेहतर हैं और एक्टर भी बेहतर हैं। फिर भी इन्हें बड़ी फिल्में न मिलने का कारण नेपोटिज्म है और इससे यह बात साबित होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Hits Back Kangana Ranaut And Praises Taapsee Pannu for her dignified response to Actress
तापसी पन्नू - फोटो : Social Media

इस पर तापसी का जवाब आया- 'मैंने सुना क्लास 12 और 10 के रिजल्ट के बाद हमारा रिजल्ट भी आ गया है। हमारा ग्रेड सिस्टम अब ऑफिशल है? अभी तक तो नंबर सिस्टम पर वैल्यू डिसाइड होती थी ना?'। ऋचा चड्ढा ने भी तापसी का सपोर्ट करते हुए लिखा था- 'शुक्रिया तापसी, यह समय है जिसमें हम सभी को साथ रहना चाहिए। शूट्स रुके हुए हैं, कास्ट और क्रू के पास जॉब नहीं है, ऐसे में हमें एक पॉजिटिव वर्क कल्चर बनाना चाहिए। खुद को किसी को भी जवाब देने से रोकना चाहिए। इंडस्ट्री सेफ रहेगी और उसमें जहर नहीं घुलेगा।'

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Hits Back Kangana Ranaut And Praises Taapsee Pannu for her dignified response to Actress
आदित्य चोपड़ा, शेखर कपूर और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में परिवारवाद को लेकर बहस बढ़ती ही जा रही है। इसको लेकर फिल्म इंडस्ट्री दो खेमे में बंट गई है। एक खेमा सलमान खान, करण जौहर का समर्थन कर रहा है तो एक खेमा भाई भतीजावाद के लिए जिम्मेदार लोगों पर तंज कस रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed