बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और गाना तारीफां के बाद एक और गाना रिलीज हो गया है। गाने के बोल हैं 'भागंड़ा ता सजदा...'।
{"_id":"5af4101b4f1c1b042e8b8065","slug":"sonam-kapoor-veere-di-wedding-song-bhangra-ta-sajda-out-watch-video-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज हुआ 'वीरे दी वेडिंग' का गाना 'भंगड़ा ता सजदा'.... सोनम के साथ मिलकर करीना ने लगाए ठुमके","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज हुआ 'वीरे दी वेडिंग' का गाना 'भंगड़ा ता सजदा'.... सोनम के साथ मिलकर करीना ने लगाए ठुमके
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 10 May 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
veere di wedding
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
veere di wedding
कुछ देर पहले ही 'वीरे दी वेडिंग' का पार्टी डांस 'भंगड़ा ता सजदा' को रिलीज किया है। इस गाने में सोनम कपूर, करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया बिंदास अंदाज में डांस करती दिख रही हैं। यह गाना 4 सिंगर नेहा कक्कर, रोमी, सूर्या रघुनाथन और शास्वत सचदेव ने गाया है। गाने के लिरिक्स गौरव सोलंकी ने लिखे हैं और म्यूजिक शास्वत सचदेव ने दिया है।
veere di wedding
इससे पहले फिल्म के पहले गाने ‘तारीफां’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इतना ही नहीं सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में भी ये गाना खूब बजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
veere di wedding
फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर काफी क्रेज देखने को मिला। पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहीं करीना कपूर खान और सोनम कपूर की जोड़ी ट्रेलर में काफी दिलचस्प लग रही थी। फिल्म की कहानी करीना पर बेस्ड है, जिनकी शादी अटेंड करने के लिए उनकी तीन दोस्त आती है और फिर कहानी शुरू होती है।
विज्ञापन
veere di wedding
बात करें 'वीरे दी वेडिंग' की तो अनिल कपूर और एकता कपूर की कंपनी मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रही है। सोनम कपूर की बहन रेहा कपूर इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। फिल्म 1 जून को रिलीज होगी।
यहां देखें फिल्म का गाना
यहां देखें फिल्म का गाना