{"_id":"5c52b987bdec2229c12b84b7","slug":"sonam-kapoor-work-in-sanjay-dutt-film-munna-bhai-3-in-this-condition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनम कपूर ने 'मुन्ना भाई 3' में काम करने के लिए रखी ऐसी शर्त, संजय दत्त के लिए मानना नामुमकिन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनम कपूर ने 'मुन्ना भाई 3' में काम करने के लिए रखी ऐसी शर्त, संजय दत्त के लिए मानना नामुमकिन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 31 Jan 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sonam Kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजकुमार हिरानी ने अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'मुन्नाभाई 3' की घोषणा कर दी है । फिल्म में सर्किट का किरदार निभाने वाले अरशद वारसी ने खुद इसकी जानकरी दी थी । इसकी तीसरी सीरीज में अरशद वारसी और संजय दत्त को कास्ट किया जाना कंफर्म है । कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा फिल्म में सोनम कपूर को कास्ट करना चाहते हैं ।
2 of 5
sonam kapoor
- फोटो : instagram
इस पर खुद सोनम कपूर का बयान भी आ गया है । सोनम कपूर इन दिनों फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के प्रमोशन में बिजी हैं। ऐसे ही एक प्रमोशनल ईवेंट में सोनम कपूर से 'मुन्ना भाई 3' के बारे में पूछा गया ।
3 of 5
sonam kapoor
- फोटो : instagram
इंटरव्यू के दौरान सोमन कपूर ने कहा- 'मीडिया में चल रही खबर पूरी तरह से बकवास है।' वो आगे कहती हैं, 'मैं मुन्नाभाई 3 में काम करना जरूर पसंद करूंगी लेकिन एक शर्त है। मुन्नाभाई के बजाय अगर फिल्म का नाम 'मुन्नी बहन' होगा तो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Munna Bhai MBBS
बता दें कि सोनम कपूर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' 1 फरवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सोनम के साथ अनिल कपूर, जूही चावला और राजकुमार राव भी नजर आएंगे ।
विज्ञापन
5 of 5
sonam kapoor bride avatar
पहली बार सोनम अपने पिता अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं । वहीं सोनम और राजकुमार की साथ में ये पहली फिल्म है। 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' को लेकर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट काफी उत्साहित है और जमकर इसका प्रमोशन कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।