स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के साथ राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च 1931 को फांसी दी गई थी। अंग्रेजों की हुकूमत को हिलाकर रख देने वाले इन तीनों स्वतंत्रता सेनानियों की आज 87वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर इन शहीदों को बॉलीवुड सिंगर्स ने अपने गाने से याद किया है।
बॉलीवुड सिंगर्स ने ऐसे किया भगत सिंह को याद, सुनकर आपकी आंखें भी हो जाएंगी नम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह गाना 18 मार्च को रिलीज किया गया था। गाने का नाम 'वीर भगत सिंह' है। गाने की सबसे खास बात यह है कि इसमें बॉलीवुड के कई बड़े सिंगर्स ने अपनी आवाज दी है।प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने इसे लिखा है, उन्होंने इसमें अपनी आवाज भी दी है।
आज तर्पण बुधवार है। परसों 23 मार्च को तीन ऐसे शहीदों का तर्पण दिवस है जिन्होंने भारतीय स्वातंत्र्य संग्राम के यज्ञ-कुण्ड में स्वयं को समिधा कर दिया। उन सभी शहीदों को, जिन्होंने मातृभूमि के लिए कुर्बानी दे दी, नमन करता यह गीत देश आप सब की तरफ से तर्पण है।https://t.co/38al49niyz
गाने को सोनू निगम, शान, मीका सिंह, कैलाश खेर, अरिजीत सिंह, अंकित तिवारी, कुमार विश्वास, सोनू कक्कड़ और पलक मुच्छल ने अपनी आवाज दी है। जबकि इसका संगीत अमजद नदीम ने दिया है।
बॉलीवुड में भगत सिंह की कहानी हमेशा से सभी को प्रेरित करती रही है। भगत सिंह के जीवन पर कई फिल्में बनीं हैं। जिनमें मनोज कुमार से लेकर अजय देवगन और आमिर खान का नाम शामिल है। ऐसे में अब बॉलीवुड के सिंगर्स ने अपनी आवाज से उन्हें याद किया है।