{"_id":"5cd3d7e8bdec220742620b2e","slug":"soni-razdan-reply-on-alia-bhatt-and-ranbir-kapoor-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया-रणबीर के इस कदम से होने लगी शादी की चर्चा, अब मां का भी आ गया बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया-रणबीर के इस कदम से होने लगी शादी की चर्चा, अब मां का भी आ गया बयान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 09 May 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
Soni Razdan, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल हैं । दोनों ने अपने रिलेशन को भी ऑफीशियल कर दिया है । वहीं उनके रिश्ते को परिवार की मंजूरी भी मिल गई है । हाल ही में खबर आई थी कि रणबीर और आलिया इटली में हैं और लेक कोमो गए हैं ।
alia bhatt and ranbir kapoor
- फोटो : social media
बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी लेक कोमो से ही हुई थी । ऐसे में कयास लगाए जाने लगे कि आलिया-रणबीर भी दीपिका-रणवीर की तरह शादी का वेन्यू लेक कोमो ही तय करेंगे । अब आलिया की शादी पर उनकी मां सोनी राजदान का बयान आ गया है ।
ranbir kapoor alia bhatt
सोनी राजदान से आलिया की शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है ।' सोनी राजदान के बयान से साफ है कि रणबीर और आलिया लेक कोमो में शादी करने की प्लानिंग नहीं कर रहे हैं । फिलहाल दोनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के अगले शेड्यूल के लिए जर्मनी में हैं ।
View this post on Instagram
A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji) on
विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor and alia bhatt
- फोटो : social media
फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने रणबीर का एक वीडियो शेयर किया है । इसमें वो फिल्म के लिए रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं और आलिया भट्ट उनका वीडियो बना रही हैं । 'ब्रह्मास्त्र' एक फैंटसी ड्रामा है । यह फिल्म साल 2020 में रिलीज होगी ।
विज्ञापन
Alia Ranbir Umang 2019
- फोटो : twitter
बता दें कि सेनी राजदान पहले भी आलिया की शादी की खबर से इंकार कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था, 'मुझे अच्छा लगता है कि फैंस उनके बारे में पूछते हैं । मैं आलिया की मां हूं इसलिए उसकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करना चाहती । मैं बस उसे खुश देखना चाहती हूं ।'