फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी सोनी राजदान ने महेश भट्ट को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, तस्वीर के साथ लिखा- 'हैप्पी बर्थडे स्वीटहार्ट'

Sun, 20 Sep 2020 10:43 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 20 Sep 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Soni Razdan Wishes Husband Mahesh Bhatt On His Birthday
सोनी राजदान, महेश भट्ट - फोटो : instagram

फिल्ममेकर महेश भट्ट ने आज अपना 72वां जन्मदिन मनाया। महेश भट्ट के जन्मदिन पर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से तमाम लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। लेकिन इन सभी शुभकामनाओं के बीच एक शुभकामना उनके लिए सबसे खास साबित हुई। ये थी महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान की शुभकामनाएं।

Soni Razdan Wishes Husband Mahesh Bhatt On His Birthday
सोनी राजदान, महेश भट्ट - फोटो : twitter

महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर हर समसामयिक मुद्दे पर अपनी राय देती रहती हैं। ऐसे में महेश भट्ट के जन्मदिन के मौके पर सोनी ने उन्हें खास तरीके से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जो महेश भट्ट के लिए भी बेहद खास हैं।

Soni Razdan Wishes Husband Mahesh Bhatt On His Birthday
सोनी राजदान, महेश भट्ट

सोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए महेश भट्ट की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे स्वीटहार्ट! आपको उम्र रोक नहीं सकती। आप ऐसे ही हमें अपनी बुद्धिमत्ता और अच्छी समझ के साथ प्रेरित करते रहें।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy Birthday sweetheart! Age cannot wither you, nor custom stale your infinite variety ... may you keep inspiring us with your wisdom and good sense. And so much more .... ♥️🌺🥰🥳💃

A post shared by Soni Razdan (@sonirazdan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Soni Razdan Wishes Husband Mahesh Bhatt On His Birthday
रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : फाइल फोटो

बता दें कि कुछ दिन पहले ही महेश भट्ट काफी चर्चाओं में आ गए थे। जब अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनकी व्हॉट्सएप चैट्स वायरल हुई थीं। इसके बाद दोनों के बीच रिश्ते को लेकर भी कई बातें सामने आई थीं। इसके अलावा कई वीडियो भी दोनों के साथ में वायरल हुए थे। जिनको लेकर महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती काफी ट्रोल भी हुए थे।

विज्ञापन
Soni Razdan Wishes Husband Mahesh Bhatt On His Birthday
पूजा भट्ट, महेश भट्ट, रिया चक्रवर्ती, सोनी राजदान - फोटो : फाइल फोटो

अपने पति के ऐसे मुश्किल समय में भी उनकी पत्नी सोनी राजदान और बेटी पूजा भट्ट ने उनका समर्थन किया था। सोनी ने सोशल मीडिया पर महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती के वायरल चैट्स को लेकर ट्रोलर्स को जवाब दिया था। गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की बातें रिया के सुशांत का घर छोड़कर जाने के बाद की थीं। जिसे लेकर महेश भट्ट पर आरोप लगे थे कि उन्होंने ही सुशांत के साथ ब्रेकअप के लिए रिया को उकसाया था।

पढ़ें: अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगी पायल घोष, अभिनेत्री के वकील ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed