{"_id":"5af50bdb4f1c1b5c098b92a5","slug":"sonu-ke-titu-ki-sweety-actor-kartik-aaryan-injured-after-meet-mobbed-of-fans-in-kolkata","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सोनू के टीटू की स्वीटी' हिट होने पर कार्तिक आर्यन के साथ फैंस ने किया ऐसा हाल, हो गए घायल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सोनू के टीटू की स्वीटी' हिट होने पर कार्तिक आर्यन के साथ फैंस ने किया ऐसा हाल, हो गए घायल
Fri, 11 May 2018 11:11 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 11 May 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिल में एक खास जगह बना ली है। इस फिल्म में उनके अंदाज को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के बाद कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह जहां भी जाते है उनके फैंस उसे पहले पहुंच जाते है और एक सेल्फी के लिए लंबा इंतजार करते हैं।
2 of 4
ऐसा ही कुछ नजारा कोलकाता में देखने को मिला। जहां कार्तिक आर्यन के पहुंचते ही फैंस के बीच उनसे मिलना की एक्साइटमेंट बढ़ गई। इतना ही नहीं उनके साथ सेल्फी लेने और उसे हाथ मिलाने के चक्कर में फैंस ने उन्हें घायल तक कर दिया। जी हां कार्तिक आर्यन जैसे ही फैंस से मिलने पहुंचे तो वहां मौजूद फैंस की भीड़ के बीच वह फंस गए और उनके हाथ पर चोट लग गई।
खबरों की मानें तो कार्तिक आर्यन कोलकाता किसी काम के सिलसिले में गए हुए थे। जैसे ही वह काम करके निकले तो देखा उनके कई सारे फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद वह जैसे ही फैंस के बीच आए तो ज्यादा भीड़ होने के कारण उन्हें चोट लग गई। पता हो कि इससे पहले ऐसा ही कुछ कार्तिक आर्यन के साथ मुंबई में भी हुआ था।
फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' रिलीज होने के बाद कार्तिक आर्यन फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए मुंबई के एक सिंगल थियेटर में पहुंचे थे, जहां दर्शकों ने उन्हें घेर लिया था। उस समय भी कार्तिक आर्यन का फैंस की भीड़ के बीच निकलना मुश्किल हो गया था। आपको बता दें कि फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' कार्तिक आर्यन की पहली फिल्म है जो 100 करोड़ रुपए की क्लब में पहुंची है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।