इन दिनों आलिया भट्ट अपनी फिल्म 'राजी' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं । आज यानी 11 मई को 'राजी' रिलीज हो रही है । वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरें भी जोरों पर हैं । आलिया के अफेयर पर उनकी मां सोनी राजदान का एक बयान आया है ।
आलिया भट्ट के अफेयर पर मां का ऐसा बयान, सुनकर खुश हो जाएंगे रणबीर कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रहती है । 26 साल की आलिया का नाम रणबीर से पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और अर्जुन कपूर के साथ भी जोड़ा गया है । जबकि आलिया ने अपने किसी अफेयर के बारे में खुलकर बात नहीं की है ।
Alia & Ranbir at Sonam’s reception 💚✨ - #aliabhatt #ranbirkapoor #SonamKapoor #sonamkishaadi
A post shared by Alia Bhatt ❤️ (@aliabhattfanbase) on
हाल ही में आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम से बात करते हुए कहा, 'मैं आलिया को कोई सलाह नहीं देती हूं । ये सब इंडस्ट्री में नया नहीं है । आप पब्लिक फिगर हैं तो किसी के साथ भी आपके लिंकअप की खबरें उड़ाई जा सकती है।'
Aamir Khan with Alia ✨ - #aliabhatt #aamirkhan
A post shared by Alia Bhatt ❤️ (@aliabhattfanbase) on
'लोग गॉसिप की तरह इसका इस्तेमाल करते हैं । मुझे नहीं लगता कि अपनी लाइफ को आगे बढ़ाने के लिए इन सब चीजों को रोकने की जरूरत है । ठीक है । ये सब हमारी जिंदगी का हिस्सा है ।' बता दें कि सोनी और आलिया 'राजी' में एक साथ दिखने वाली हैं ।
फिल्म में सोनी, आलिया की मां का रोल निभा रही हैं । पहली बार सोनी और आलिया एक ही फिल्म में नजर आने वाली हैं । सोनी फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं । फिल्म क्रिटिक्स ने फिल्म को अच्छे रिव्यूज दिए हैं ।