{"_id":"5af514354f1c1b320a8b93fc","slug":"neha-dhupia-and-angad-bedi-dance-video-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले पति अंगद बेदी संग जमकर नाची थीं नेहा धूपिया, वीडियो देख झूम उठेंगे ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी से पहले पति अंगद बेदी संग जमकर नाची थीं नेहा धूपिया, वीडियो देख झूम उठेंगे
Fri, 11 May 2018 10:37 AM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 11 May 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Neha Dhupia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे समय से रिलेशनशिप के बाद आखिरकार नेहा धूपिया ने ब्वॉयफ्रेंड अंगद बेदी के साथ शादी के बंधन में बंध गई। नेहा और अंगद की शादी सभी फैंस के लिए काफी चौंकाने वाली थी। शादी की जानकारी नेहा ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी। इस बीच नेहा धूपिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नेहा पति अंगद बेदी के साथ जमकर नाच रही हैं।
2 of 5
Neha Dhupia
नेहा धूपिया और अंगद बेदी का यह वीडियो पुराना है जिसमें यह दोनों कपल जमकर डांस कर रहे हैं। यह वायरल वीडियो पार्टी का है जिसमें नेहा धूपिया अंगद बेदी के साथ 'क्वीन' फिल्म के 'लंदन ठुमकदा' गाने पर थिरक रही हैं। इसे देखकर आप भी कहेंगे जोड़ी हो तो ऐसी।
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने गुपचुप तरीके से दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी। इस बात की जानकारी नेहा ने ट्वीट करके दी थी। नेहा धूपिया ने ट्वीट किया था - 'मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला, बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली है।' फोटो में नेहा गुलाबी रंग का लहंगा पहने हुए हैं। साथ ही गले में कुंदन का हार उन पर खूब जंच रहा है। वहीं अंगद सफेद रंग की शेरवानी में गुलाबी रंग की पगड़ी के साथ जम रहे हैं।
सोशल मीडिया पर नेहा की शादी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में नेहा अंगद के साथ गुरुद्वारे में फेरे लेते हुए नजर आ रही हैं। तो वहीं मेहंदी के फंक्शन की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। इस तस्वीर में नेहा नीले रंग की ड्रेस पहनी हुई हैं, तो वहीं कुछ और तस्वीरों में नेहा धूपिया दोस्तों के साथ पोज देते हुई नजर आ रही हैं।
शादी के बाद नेहा धूपिया और अंगद बेदी यूएसए के लिए निकल गए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर शादी के बाद इन दोनों कपल को स्पॉट किया गया। जिसमें नेहा धूपिया ड्रेस के ऊपर काले रंग का कोट पहनी हुई हैं तो वहीं अंगद काले रंग की टी शर्ट के साथ जींस पहने हुए दिखाई दिए। अंगद बेदी पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। अंगद बेदी आखिरी बार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।