सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो दो दिन बाद भी वायरल हो रहे हैं । अभी तक आपने शाहरुख खान, सलमान खान, अनिल कपूर, रणवीर सिंह, वरुण धवन, आनंद आहूजा और सोनम कपूर के वीडियो ही देखे होंगे ।
जैकलीन की साड़ी का पल्लू मुंह में दबाकर ऐसा नाचे सलमान खान, शाहरुख को देख हुई जलन और फिर...
अब एक सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज का वीडियो सामने आया है । बता दें कि सलमान और जैकलीन साथ में ही रिसेप्शन में पहुंचे थे । दोनों ने पार्टी में काफी लेट एंट्री ली थी । अगली स्लाइड में देखें वीडियो..
जब सलमान होटल 'द लीला' पहुंचे तो सिंगर मीका सिंह ने उन्हें स्टेज पर बुला लिया । इसके बाद तो सलमान ने स्टेज से उतरने का नाम ही नहीं लिया ।
A post shared by Salman Khan (@salmankhanplanet) on
मीका सलमान और शाहरुख के गाने गाते जा रहे थे और दोनों सुपरस्टार अपने डांस मूव्स दिखा रहे थे । इसी बीच जैकलीन को भी स्टेज पर बुलाया गया । सलमान ने जैकलीन की साड़ी का पल्लू अपने मुंह में दबाया और बेहतरीन डांस स्टेप करने लगे ।
A post shared by @ hyderabadi_kingdom_1 on
'जुम्मे की रात' पर सलमान-जैकलीन ने ओरिजनल स्टेप दोहराया । सलमान को देख शाहरुख भी सोनम को स्टेज पर ले आए और उनके साथ डांस किया ।
A post shared by Salman Khan (@salmankhanplanet) on
