सब्सक्राइब करें

रोजगार मंत्रालय ने सोनू निगम के नाम पर फर्जी ट्वीट किया साझा, गायक ने कहा- 'देश में मानसिक गड़बड़ी...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 26 Sep 2020 09:22 AM IST
विज्ञापन
Sonu Nigam angry on Ministry of Labor and Employment for shared a fake tweet of his name
सोनू निगम - फोटो : Facebook: @SonuNigamSpace

हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक सोनू निगम ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। साथ ही उन्होंने मंत्रालय और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच पर सवाल खड़े किए हैं। सोनू निगम ने यह गुस्सा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा उनके नाम पर फर्जी ट्वीट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करने की वजह से जाहिर किया है। 

Trending Videos
Sonu Nigam angry on Ministry of Labor and Employment for shared a fake tweet of his name
सोनू निगम - फोटो : instagram: sonunigamofficial

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बीते कुछ समय से ड्रग्स की जांच जारी है। अब तक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं बहुत सी अभिनेत्रियों को समन भी भेजा है। उनमें से एक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने दीपिका पादुकोण की  एक तस्वीर के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सोनू निगम के नाम से फर्जी ट्वीट को साझा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Nigam angry on Ministry of Labor and Employment for shared a fake tweet of his name
सोनू निगम - फोटो : instagram: sonunigamofficial

मंत्रालय की ओर से साझा किए इस ट्वीट पर सोनू निगम ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। सोनू निगम ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा, 'कोई आम आदमी यह गलती करे तो समझ में आता है, लेकिन श्रम एवं रोजगार मंत्रालय एक गलत ट्वीट को रीट्वीट करे तो वाह वाह ! एक अच्छे और समझदार देश में ऐसे हो यह नामुमकिन है। इसका मतलब यह है कि देश में कुछ मानसिक गड़बड़ी चल रही है।' 

Sonu Nigam angry on Ministry of Labor and Employment for shared a fake tweet of his name
सोनू निगम - फोटो : instagram: sonunigamofficial

सोनू निगम ने वीडियो में आगे कहा, 'साढ़े तीन साल से ऊपर हो गए हैं मैं ट्विटर पर नहीं हूं। इसके पीछे न कोई मंशा है न कोई कारण, मैं अपनी जिंदगी में बहुत खुश हूं। बात कहां से शुरू हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की हत्या या आत्महत्या से और कौन से टुच्चेपन पर आ चुके हैं ये। भारत में साइबर क्राइम की कोई वैल्यू नहीं है शर्म आनी चाहिए। पुलिस को शर्म आनी चाहिए। इतने लोग मेरे नाम से कितने अकाउंट खोलते है। हम बंद करवाते हैं फिर खुल जाते हैं। हमारे देश में साइबर पुलिस नाम की कोई पुलिस नहीं है। यह बहुत शर्म की बात है।' 
 

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        
                
        
                
         
        

                
        
                
         
         

 

विज्ञापन
Sonu Nigam angry on Ministry of Labor and Employment for shared a fake tweet of his name
सोनू निगम - फोटो : instagram: sonunigamofficial

सोनू निगम ने वीडियो के आखिर में कहा, 'जब रोजगार मंत्रालय इस बात को नहीं समझ सकता कि सोनू निगम ट्विटर पर नहीं है तो एक आम आदमी से मैं क्या उम्मीद करूं। इसलिए मैं इस गंदगी का हिस्सा नहीं हूं। आपके मुद्दे टुच्चे हैं। किसी भी देश की पहचान उसके मुद्दे से होती है, टुच्चा देश टुच्चे मुद्दे और आप इस समय टुच्चेपन पर आ चुके हैं। इसलिए कृपया मुझे इस टुच्चेपन से दूर रखें और मेरे नाम पर कई भी ट्विटर पर बकवास करे उसे नजरअंदाज करें। मुझे किसी की बर्बादी और बदनामी पर कोई खुशी नहीं होती है।' सोनू निगम का यह वीडियो अब वायरल हो रहा है।  

पढ़ें: सात साल पहले इस बीमारी से जूझ रही थीं सोनम कपूर, अनुभव साझा करते हुए किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed