फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonu Nigam Birthday: गाने के अलावा मिमिक्री के भी हैं शौकीन, गायक के इन हेयरस्टाइल्स पर मरती हैं लड़कियां

Sat, 30 Jul 2022 06:00 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 30 Jul 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Sonu Nigam Birthday: Apart from singing singer is fond of mimicry and dubbing, keeps changing his hairstyle
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी आवाज से करोड़ों लोगों को दीवाना बनाने वाले सोनू निगम का आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। 30 जुलाई को फरीदाबाद में जन्मे सोनू निगम को बचपन से ही गाने में रुचि थी। चार साल उम्र से उन्होंने अपने पिता के साथ गाना शुरू कर दिया था और फिर 18 की उम्र में वह मुंबई आ गए। इसके बाद मायानगरी में उनका सफर शुरू हुआ और आज उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आज सोनू निगम के जन्मदिन को मौके पर हम आपको उनके बारे में कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप शायद ही जानते होंगे।

Sonu Nigam Birthday: Apart from singing singer is fond of mimicry and dubbing, keeps changing his hairstyle
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

महिला गायकों की भी करते हैं नकल
सोनू निगम ऐसे सिंगर हैं, जिन्होंने हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगू, मराठी सहित 12 भाषाओं में गाने गाए हैं। अपनी आवाज से तो सोनू निगम ने सबको दीवाना बनाया है, लेकिन सिंगिंग के अलावा उन्हें मिमिक्री का भी शौक है। वह बॉलीवुड के सितारों की ही नहीं कई सिंगर्स की भी हूबहू मिमिक्री करते हैं। कई बार उन्होंने अवॉर्ड फंक्शन में भी दूसरे सिंगर्स के गाने गाकर लोगों को हैरान किया है। वह एक सच्चे एंटरटेनर, जो अपनी प्रतिभा से सबका मनोरंजन करते हैं। सोनू निगम एसपी बालासुब्रमण्यम, कुमार शानू, अदनान सामी, कैलाश खेर, उदित नारायण जैसे पुरुष गायकों की ही नहीं। वह महिला गायकों की भी नकल कर सकते हैं।

Sonu Nigam Birthday: Apart from singing singer is fond of mimicry and dubbing, keeps changing his hairstyle
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनय में नहीं हुए सफल
सोनू निगम एक बेहतरीन गायक होने के साथ ही अच्छे अभिनेता भी बनना चाहते थे। उन्होंने अभिनय में भी अपना हाथ आजमाया लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाए। उन्होंने 'प्यारा दुश्मन', 'बेताब', 'हमसे है जमाना' और 'तकदीर' जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया। इसके बाद वह 'जानी दुश्मन', 'काश आप हमारे होते' ,लव इन नेपाल' जैसी फिल्मों में बतौर अभिनेता नजर आए, लेकिन फैंस को उनका अभिनय नहीं पसंद आया। हालांकि उन्होंने डबिंग आर्टिस्ट के तौर पर काम है। उन्होंने 'अलादीन' और 'रियो' फिल्म में डबिंग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Nigam Birthday: Apart from singing singer is fond of mimicry and dubbing, keeps changing his hairstyle
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

हेयरस्टाइल से कर देते हैं हैरान
सोनू निगम जितना अपने गानों को लेकर फेमस हैं, उतना ही वह अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। सोनू अपने हेयरस्टाइल के साथ काफी बदलाव करते थे। शुरुआती दौर में वह एकदम सिंपल लुक रखते थे, लेकिन बाद में वह कभी सिंगल पोनीटेल में नजर आए तो कभी दो पोनीटेल में। इन पोनीटेल की खास बात थी की वह इन्हें कर्ल किया करते थे। इसके अलावा वह लंबे स्ट्रेट बाल और कर्ली बालों में रहा करते थे। उनके कुछ हेयरस्टाइल को लोग पसंद करते थे, तो कुछ उनको रास नहीं आते थे। वहीं, अजान को लेकर किए गए ट्वीट मामले में फतवा जारी होने के बाद उन्होंने अपना सिर ही मुंडवा लिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed