{"_id":"62e449deb2db2f0dac0c9b3c","slug":"mijwan-fashion-show-2022-ranveer-singh-seen-with-deepika-padukone-after-bold-photoshoot-as-royal-showstopper","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranveer Deepika: बोल्ड फोटोशूट के बाद पहली बार नजर आए रणवीर सिंह, दीपिका के साथ मिल किया यह काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranveer Deepika: बोल्ड फोटोशूट के बाद पहली बार नजर आए रणवीर सिंह, दीपिका के साथ मिल किया यह काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 30 Jul 2022 02:28 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह बीते कई दिनों से अपनी बोल्ड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक मैगजीन के लिए कराए गए न्यूड फोटो शूट के बाद एक्टर लगातार विवादों में घिरते जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
रणवीर सिंह,दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह बीते कई दिनों से अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक मैगजीन के लिए कराए गए न्यूड फोटो शूट के बाद एक्टर लगातार विवादों में घिरते जा रहे हैं। इस सिलसिले में रणवीर के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर लोग भी लगातार एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही कई लोग ऐसे भी हैं जो एक्टर की इन तस्वीरों की वजह से आलोचना कर रहे हैं। हालांकि विवादों के बावजूद रणवीर सिंह अपने मस्त अंदाज में बेफिक्र नजर आ रहे हैं। अपने इस फोटोशूट के बाद अभिनेता हाल ही में एक फैशन शो में नजर आए।
2 of 6
रणवीर सिंह,दीपिका पादुकोण
- फोटो : यूट्यूब
इस फैशन शो में एक्टर अपने फोटोशूट को लेकर हुए विवाद के बाद पहली बार पत्नी दीपिका पादुकोण संग दिखाई दिए। रणवीर और दीपिका ने शुक्रवार को आयोजित हुए मिजवान फैशन शो में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया। इस दौरान यह कपल मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर कपड़ों में नजर आया। इस शो का आयोजन मिजवान के 10 साल पूरे होने के जश्न में किया गया था। मुंबई में आयोजित हुए इस शो में दीपवीर शोस्टॉपर बने थे।
3 of 6
रणवीर सिंह
- फोटो : यूट्यूब
शो के दौरान अपने बेहतरीन आउटफिट से दीपिका और रणवीर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस दौरान अकेले रैंप वॉक करने के अलावा दोनों ने साथ में भी वॉक थी। इस शो में रणवीर, दीपिका के अलावा विद्या बालन, गौहर खान, करण जौहर, नोरा फतेही समेत अन्य कलाकार भी शामिल हुए। दीपवीर फैशन शो के दौरान डिजाइनर कपड़ों में शाही कपल की तरह नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दीपिका पादुकोण
- फोटो : यूट्यूब
अभिनेता रणवीर कपूर फैशन शो के दौरान काले रंग की शेरवानी में नजर आए। सफेद रंग की बेहतरीन कढ़ाई वाले इस आउटफिट में वह बेहद हैंडसम लग रहे थे। वहीं, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस दौरान सिल्वर व्हाइट रंग के डिजाइनर लहंगे में नजर आईं। एंब्रॉयडरी वाले इस नेट के लहंगे में दीपिका बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। अपने इस लहंगे के साथ उन्होंने ग्लौसी मेकअप और सिल्वर रंग की मैचिंग ज्वेलरी भी कैरी की थी, जो उनके इस लुक में चार चांद लगा रही है।
विज्ञापन
5 of 6
रणवीर सिंह,दीपिका पादुकोण
- फोटो : यूट्यूब
शो के दौरान रणवीर हमेशा की तरह अपने मस्त अंदाज में नजर आए। रैंप वॉक करते हुए जहां अभिनेता ने वहां मौजूद दर्शकों से बातचीत की तो वहीं वॉक करते हुए ठुमके लगाते भी नजर आए। इतना ही नहीं रैप वॉक के दौरान यह कपल एक बार फिर लोगों के सामने अपना प्यार जाहिर करता दिखा। रणवीर सिंह ने सबके सामने अपनी लेडी लव के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए उन्हें किस भी किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।