बॉलीवुड गायक सोनू निगम इन दिनों दुबई में फंसे हुए हैं। लॉकडाउन की वजह से वो भारत नहीं आ सके। उन्होंने खुद एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। सोनू निगम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस बीच उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया है जिसके बाद सोनू निगम ट्विटर पर टॉप ट्रेंडिंग में आ गए। हालांकि उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट क्यों डिलीट किया इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
दुबई में फंसे सोनू निगम ने डिलीट किया ट्विटर अकाउंट, सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे ऐसे पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विटर पर #सोनू_निगम_तुम_कहां_हो ट्रेंड कर रहा है। एक यूजर ने लिखा- 'वो पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहे हैं। दुबई या अन्य जहां कहीं भी हों, वो देखकर खुश होंगे।'
He Got Trending in Nation. May be, he will be happy after seeing this whether he is in Dubai or somewhere else.
#सोनू_निगम_तुम_कहाँ_हो pic.twitter.com/btDt6SM4m2
एक अन्य यूजर ने लिखा- 'सोनू निगम आप कहां हैं।'
where are you sonu nigam. #सोनू_निगम_तुम_कहाँ_हो
Sonu nigam ne apni Twitter account deactivate Kar liya hai#सोनू_निगम_तुम_कहाँ_हो
— 𝕬𝖇𝖉𝖚𝖑𝖑𝖆𝖍 𝕬𝖇𝖉𝖚𝖑𝖆𝖟𝖎𝖟 (@slimshady39) April 21, 2020
हाल ही में सोनू निगम का एक फनी वीडियो सामने आया था जिसमें वो बताते हैं कि 'लॉकडाउन के दौरान उन्हें कई चीजों के बारे में पता चला है। सबसे पहले तो ये कि झाड़ू लगाते हुए आगे जाना होता है जबकि पोछा लगाते हुए पीछे जाना होता है। हालांकि जब आपकी पत्नी ने पोछा लगाया हुआ है तो ना आपको आगे जाना है और ना पीछे जाना है। जहां हैं वहीं रहना है जब तक कि फर्श सूख ना जाए।'
A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on
'मुगल-ए-आजम' की मधुबाला के लुक में दिखीं ये अभिनेत्री, बोलीं- 'प्यार किया तो डरना क्या'