{"_id":"67f64c19155147836106f85a","slug":"sonu-nigam-mimics-sridevi-voice-in-jam-session-with-jolly-mukherjee-salim-merchant-hariharan-jaspinder-narula-2025-04-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी की आवाज निकालते हुए सोनू निगम का वीडियो वायरल, जॉली मुखर्जी समेत कई सिंगर्स के साथ जैमिंग करते दिखे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी की आवाज निकालते हुए सोनू निगम का वीडियो वायरल, जॉली मुखर्जी समेत कई सिंगर्स के साथ जैमिंग करते दिखे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 09 Apr 2025 04:30 PM IST
सार
Sonu Nigam Viral Video: सिंगर सोनू निगम का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कई दिग्गज सिंगर्स के साथ सुर मिलाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सोनू ने गाया श्रीदेवी की आवाज में गाना, कई सिंगर्स ने मिलाया सुर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम की गायकी का हर कोई दीवाना है। उनकी गायकी ऐसी है कि वह मेल और फीमेल दोनों की आवाज में गाना गा लेते हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें सोनू सिंगर जॉली मुखर्जी के साथ श्रीदेवी की आवाज में गाना गाते नजर आए, जो अब प्रशंसकों के बीच वायरल हो गया है।
Trending Videos
2 of 5
सोनू निगम के साथ हरिहरन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में सोनू निगम सिंगर जॉली मुखर्जी, हरिहरन, जसपिंदर नरूला के अलावा कई लोकप्रिय गायकों के साथ सुर मिलाते नजर आ रहे हैं। सोनू निगम का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की सबसे खास बात यह रही कि इस वीडियो में सोनू सिंगर जॉली मुखर्जी के साथ श्रीदेवी की आवाज में 'ओ मेरी चांदनी' गाना गाते नजर आ रहे हैं।
हाल ही में एक इवेंट के दौरान कई मशहूर सिंगर एक साथ नजर आए। उस इवेंट के कई वीडियोज और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस पार्टी में सिंगर सोनू निगम के साथ प्रसिद्ध चेफ संजीव कपूर ने भी शिरकत की और साथ ही सोनू के बाएं तरफ अजय कामथ नजर आ रहे हैं। यह सभी तस्वीरें अजय कामथ ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
पहली तस्वीर में अजय कामथ के साथ मशहूर सिंगर जॉली मुखर्जी नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में हरिहरन के साथ मॉडल और अभिनेत्री बृंदा पारेख नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो हो रहा वायरल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर में अजय कामथ और बृंदा पारेख के अलावा अमृता पी हरिहरन नजर आ रही हैं। इन सभी दिग्गज स्टार्स के बीच प्रशंसकों को सोनू निगम की सिंगर्स के साथ जुगलबंदी बेहद पसंद आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।