फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिव्या खोसला पर सोनू निगम ने कसा तंज और स्वराज कौशल ने बॉलीवुड को लेकर जताई चिंता, पांच खबरें

Fri, 26 Jun 2020 07:43 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 26 Jun 2020 07:43 AM IST
विज्ञापन
Sonu Nigam Reacts On Divya Kumar Khosla Video and Swaraj Kaushal Expressed Concern about bollywood entertainment news
बॉलीवुड - फोटो : Social Media

टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार और सोनू निगम के बीच विवाद अब गहराता जा रहा है। बीते दिनों सोनू के आरोपों पर पलटवार करते हुए भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार ने एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उन्होंने सोनू निगम पर ही कई गंभीर आरोप लगाते हुए पूछा था कि क्या उनके संबंध अबू सलेम के साथ हैं? अब दिव्या के इन आरोपों पर सोनू निगम ने रिएक्ट किया है।



दिव्या खोसला कुमार के आरोपों पर आया सोनू निगम का जवाब, बोले- मुझे लगता है कि वो अपना...
 

Sonu Nigam Reacts On Divya Kumar Khosla Video and Swaraj Kaushal Expressed Concern about bollywood entertainment news
स्वराज कौशल, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री कई विवादों और मुद्दों को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। गुंडागर्दी, कास्टिंग काउच, पैसों की तंगी और काम की कमी जैसी विवाद आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों आत्महत्या और भाई-भतीजावाद को मुद्दा गर्माया हुआ है। हर कोई लोग सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड में फैले भाई-भतीजावाद पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच दिवंगत सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल ने बॉलीवुड को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है।

फिल्म इंडस्ट्री के खराब हालतों पर स्वराज कौशल ने जताई चिंता, अमिताभ बच्चन से की ये खास अपील
 

Sonu Nigam Reacts On Divya Kumar Khosla Video and Swaraj Kaushal Expressed Concern about bollywood entertainment news
जरीन खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) को लेकर एक बड़ी बहस शुरू हो गई है। इस मुद्दे पर फिल्म इंडस्ट्री भी बंटी हुई नजर आ रही है। कई लोग इसका समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कई इसके खिलाफ भी हैं। सोशल मीडिया पर लोग स्टार्स किड्स और कुछ निर्माता-निर्देशकों को टारगेट कर रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री जरीन खान ने अपना दर्द साझा करते हुए पूछा है कि अपनी काबिलियत समझाने के लिए इंसान को क्यों मरना पड़ता है?

सुशांत की मौत के बाद जरीन खान ने पूछा, 'अपनी काबिलियत समझाने के लिए क्यों मरना पड़ता है?'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Nigam Reacts On Divya Kumar Khosla Video and Swaraj Kaushal Expressed Concern about bollywood entertainment news
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के केस की मुंबई पुलिस बहुत ही गहराई से जांच कर रही है। वह सुशांत से जुड़े हर उस पहलू पर टटोल के देख लेना चाहती है जिसमें पुलिस को थोड़ी सी भी आशंका नजर आ रही है। पुलिस को शक है कि सुशांत के ट्विटर अकाउंट से किसी ने छेड़छाड़ की है और उनकी पिछले छह महीने की ट्वीट्स को डिलीट किया है। 

सुशांत सिंह राजपूत के केस में पुलिस को अंदेशा, उनके इस सोशल मीडिया अकाउंट से हुई छेड़छाड़

 

विज्ञापन
Sonu Nigam Reacts On Divya Kumar Khosla Video and Swaraj Kaushal Expressed Concern about bollywood entertainment news
अक्षरा सिंह और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

बॉलीवुड में कई सालों से नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) का मुद्दा गर्माया हुआ है। बीच-बीच में इस मुद्दे पर बहस होती और फिर ये शांत पड़ जाता है। लेकिन बीते दिनों अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक बार फिर से नेपोटिज्म पर बड़ी बहस शुरू हो गई है। कई बड़े कलाकारों के साथ लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी इस बहस में कूद पड़ी हैं और उन्होंने इसे लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। 

'मेरे सामने भी खुदकुशी वाले हालात पैदा किए गए', सुशांत की मौत के अक्षरा सिंह ने किया खुलासा


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed