मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति भवन में सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के साथ कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं। उनके अलावा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल, पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता शटलर प्रमोद भगत, गायिका सुलोचना चव्हाण को यह सम्मान मिला है।
Padma shri: पद्मश्री से नवाजे गए सिंगर सोनू निगम, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया सम्मानित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गा चुके हैं कई सुपरहिट गाने
सोनू निगम म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने 90 के दशक से अब तक कई सुपरहिट गाने गाए हैं। उन्होंने महज 3 साल की उम्र से ही स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। टी-सीरीज के एल्बम 'रफी की यादें' से उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद सनम बेवफा का उनका गाना 'अच्छा सिला दिया तूने' काफी हिट हुआ जिससे वह रातोंरात फेमस हो गए। इस गाने ने उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया।
सारेगामापा शो से घर-घर में मिली पहचान
पहले के समय में किसी भी सिंगर को उनकी आवाज से ही पहचाना जाता था। ज्यादातर लोग अपने फेवरेट सिंगर को उनके चेहरे से नहीं पहचाना करते थे, लेकिन सोनू निगम के साथ ऐसा नहीं था। 90 के दशक में शुरू हुए सारेगामापा शो ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था। इस शो को होस्ट करने के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। शो के क्लिप आज भी यूट्यूब पर मौजूद हैं जिन्हें आप आसानी से देख सकते हैं।
मिला चुका है राष्ट्रपति पुरस्कार
सोनू निगम ने अपने सिंगिंग करियर में हजारों गाने गाए हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा कई भाषाओं में गाने गए हैं। सोनू को दो बार फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। उन्हें करण जौहर की फिल्म कल हो न हो के टाइटल सॉन्ग के लिए एपीजे अब्दुल कलाम के हाथों राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिल चुका है।