फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संगीत की हस्तियों ने शुरू किया खास अभियान, सोनू निगम ने बताया इस गुमनाम संगीतकार के बारे में

Thu, 02 Jul 2020 06:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 02 Jul 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Sonu Nigam talk about music director Ramlal on Credit to Creator campaign
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक सोनू निगम इन दोनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने भाई-भतीजावाद को लेकर सोशल मीडिया पर जोर-शोर से आवाज उठाई थी। लेकिन सोनू निगम इस बार दूसरी और खास वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा के संगीतकार रामलाल चौधरी को याद किया है। सोनू निगम ने रामलाल के बारे में कुछ खास बातें बताई हैं। 

Sonu Nigam talk about music director Ramlal on Credit to Creator campaign
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू निगम इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह फैंस के लिए खास वीडियो भी बनाते रहते हैं। इस बार उन्होंने वीडियो में संगीतकार रामलाल के बारे में बताया है। दरअसल संगीत की दुनिया से जुड़ी कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर एक नया अभियान चलाया है जिसका नाम क्रेडिट टू क्रिएटर्स है। इसके तहत यह हस्तियां बॉलीवुड के अनजान कलाकारों और प्रतिभाशाली लोगों के बारे में बता रहे हैं।

Sonu Nigam talk about music director Ramlal on Credit to Creator campaign
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू निगम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए रामलाल के बारे में बताया है। रामलाल साल 1963 में रिलीज हुई फिल्म सेहरा के संगीतकार थे। सोनू ने रामलाल के बारे में बताते हुए हसरत जयपुरी के बारे में भी बताया कि वह गायक अनु मलिक के मामा हैं। इस वीडियो में सोनू निगम ने शांतनु मोइत्रा और संदीप चौटा को भी टैग किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Nigam talk about music director Ramlal on Credit to Creator campaign
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में रामलाल के एक गाने के बारे बताते हुए कहते हैं, 'आज मैं आप सभी को एक गाने के बारे में बताने जा रहा हूं जिसे गाया रफी साहब ने और लिखा हसरत जयपुरी ने हैं जोकि अनु मलिक के मामा हैं। और इस गाने को कंपोज किया रामलाल जी ने जोकि मशहूर शहनाई वादक रहे हैं। गाने के बोल है 'तकदीर का फसाना जाकर किसको सुनाए'। फिल्म का नाम सेहरा है।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@rajupsingh @moitrashantanu @sandychow44

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on

विज्ञापन
Sonu Nigam talk about music director Ramlal on Credit to Creator campaign
रामलाल चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर सोनू निगम का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि रामलाल चौधरी 1944 में मुंबई आए थे। इसके बाद उन्होंने अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। रामलाल ने साल 1948 में राज कपूर की फिल्म आग में बांसुरी और शहनाई बजाई थी। संगीतकार के तौर पर उनकी पहली तांगावाला थी। रामलाल का निधन 4 जुलाई 2007 में हो गया था। 

पढ़ें: ब्वॉयफ्रेंड की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं संजय दत्त की बेटी त्रिशाला, कहा- 'मैं उस समय रोई जब मैंने आंसुओं..

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed