{"_id":"5e75c24d8ebc3e7754390ee7","slug":"sonu-nigam-to-perform-live-online-on-sunday-from-dubai-to-support-pm-modi-janta-curfew","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जनता कर्फ्यू के दौरान घर बैठे देखिए सोनू की लाइव परफॉरमेंस, पीएम मोदी की मुहिम में इस तरह देंगे साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जनता कर्फ्यू के दौरान घर बैठे देखिए सोनू की लाइव परफॉरमेंस, पीएम मोदी की मुहिम में इस तरह देंगे साथ
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 21 Mar 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सोनू निगम, पीएम मोदी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जनता कर्फ्यू के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सुबह 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक देश में सभी लोगों से घरों में रहने की अपील की है। मशहूर गायक सोनू निगम ने घरों में मौजूद लोगों के मनोरंजन का इंतजाम मोदी की इस मुहिम का समर्थन करते हुए किया है।
2 of 4
Sonu Nigam
- फोटो : file photo
जी हां, सोनू निगम रविवार को एक खास कंसर्ट कर रहे हैं जिसे आप घर बैठे उनके सोशल मीडिया पेज पर देख सकते हैं। सोनू निगम 5 मार्च से दुबई में हैं। वह इसी हफ्ते भारत लौटने वाले थे। लेकिन उन्होंने कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए, फिलहाल खुद को दुबई में ही रोकने का फैसला किया है।
3 of 4
Sonu Nigam
- फोटो : social media
वह कहते हैं, 'मुंबई में होने वाले मेरे कॉन्सर्ट की तारीख आगे बढ़ गई तो मैंने दुबई में ही 17 मार्च तक अपने परिवार के साथ रुकने का फैसला किया। मैं अपने पिताजी और बहन के साथ भारत में रहना पसंद करता हूं लेकिन इस समय मैं दुबई से लौटकर उन्हें खतरे में डाल सकता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Sonu Nigam
- फोटो : file photo
सोनू अपने भारतीय प्रशंसकों से बेशक मीलों दूर हैं, लेकिन रविवार को जानता कर्फ्यू के दौरान वे सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जुड़ेंगे और लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट करेंगे। वह कहते हैं, 'यह सिर्फ भारतीयों के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैले उन लोगों के लिए होगा जो भारतीय संगीत को पसंद करते हैं। वे सभी लोग मेरे सोशल मीडिया हैंडल के जरिए मुझसे जुड़ सकते हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।